's stories
-
पश्चिम बंगाल : केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की २० गाड़ियां मौजूद
कोलकाता के जगन्नाथ घाट के पास कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की २० गाड़ियां मौजूद है। आग लगने के कारण स्ट्रैंड बैंक रोड यातायात को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।
-
Rajasthan RBSE results 2019: आज आएगा राजस्थान बोर्ड की ८वीं कक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आरबीएसई ८वीं (RBSE 8th Result 2019) का रिजल्ट ७ जून यानी आज शाम ४ बजे घोषित किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे।
-
अलीगढ़ हत्या कांड पर मायावती का बयान, सख्त कार्रवाई कर दोषियों मिले सजा
अलिगढ़ हत्या कांड मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती का बयान सामने आया है। मायावती ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने और उन्हें तुरंत सलाखों के पीछे भेजे जाने की मांग की है।
-
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का दावा - भारत २०२४ तक घोषित होगा हिन्दू राष्ट्र
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के १००वीं वर्षगाठ पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को कहा कि भारत २०२४ तक हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने मोदी की तुलना भगवान राम से भी की।
-
आंध्र प्रदेश में होने जा रही है पांच उप-मुख्यमंत्री की नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में नवनिर्वाचित वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार नया राजनीतिक प्रयोग करने जा रही है। आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन रेड्डी की सरकार में ५ उप मुख्यमंत्री को नियुक्त किया जाने वाला है। जगन रेड्डी अपनी केबिनेट के साथ कल दोपहर में शपथ ग्रहण करेंगे।
-
अलीगढ़ मर्डर केस: बॉलीवुड, सेलेब्स का फूटा गुस्सा कहा, आरोपियों को जल्द मिले सजा
अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की बेहरमी से हत्या का मामला सामने आने के बाद बॉलीवुड में भी आक्रोश की लहर है। सेलेब्स ने इस क्रूर घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द कार्वाई की मांग की है।
-
पीएम मोदी को 'शिवलिंग पर बैठे बिच्छु' कहने वाले कांग्रेसी नेता शशि थरूर को मिली जमानत
दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए विवादित बयान पर कार्रवाई करते हुए २० हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। मामले की अगली सुनवाई २५ जुलाई को होगी।
-
अफगानिस्तान को बड़ा झटका - ये खिलाड़ी हुए विश्व कप से बाहर
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप २०१९ अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। उनकी जगह इकराम अली खिल को टीम में शामिल किया गया।
-
Fifa Women World Cup 2019: महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज आज से, २४ टीमों के बीच होगा मुकाबला
महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन आज से होने जा रहा है जो एक महीने तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में दुनियाभर से कुल २४ टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड कप जीतने वाली चैंपियन टीम को इनाम के रूप में२४ करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।
-
NIOS 10th 12th Results 2019: एनआईओएस १०वीं और १२वीं का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने कक्षा १०वीं और १२वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्रों एनआईओएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एनआईओएस की १०वीं व १२वीं की ये परीक्षाएं अप्रैल से मई महीने तक आयोजित की गई थीं।
-
MSBSHSE 10th results 2019: महाराष्ट्र बोर्ड १०वीं के नतीजे आज नहीं होंगे जारी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE Result 2019) १०वीं का रिजल्ट आज घोषित नहीं किया जाएगा। जानकारों की माने तो रिजल्ट १० जून को जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट mahresult.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
-
आंध्रप्रदेशः सीएम रेड्डी 'अन्नदाता सुखीभव योजना' को रद्द कर नई योजना को करेंगे लागू, किसानों को मिलेगा लाभ
आंध्रप्रदेश मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने 'अन्नादता सुखीभावा योजना' को राज्य में रद्द कर दिया है। टीडीपी सरकार ने चुनाव से पहले फरवरी २०१९ में ये योजना शुरू की थी, जिसके तहत राज्य सरकार ने किसानों को १० हजार रुपये प्रदान करने का आश्वासन दिया था।
