Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:45 PM IST
आंध्रप्रदेश के मुख्य मंत्री जगन मोहन रेड्डी राजनीति में एक नई पहल करने जा रहे है इसके तहत वाएसआर कांग्रेस सरकार कैबिनेट में पांच उप-मुख्यमंत्री को नियुक्त करेंगे। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक व कापु समुदाय से एक-एक उपमुख्यमंत्री को नियुक्त किया जाएगा।
इस नई पहल के साथ ही राज्य मुख्यमंत्री नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे क्योंकि आज तक ऐसा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के अनुसार, सत्ता में सभी जातियों का संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है। बता दें कि जगन रेड्डी अपनी केबिनेट के साथ कल दोपहर शपथ लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा ५ उप मुख्यमंत्री और १९ केबिनेट मंत्री शपथ लेंगे।
-गौरतलब है कि राज्य की १७५ विधानसभा सीट में वाईएसआर कांग्रेस ने १५१ सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है जबकि २५ में से २२ लोकसभा सी सीटें जीती है। जबकि, अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना पार्टी (जेएसपी) को एक सीट पर जीत मिली। तो, वहीं कांग्रेस और बीजेपी को यहां की एक भी सीट पर जीत नहीं मिल पाई। २०१४ के विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने १०२ सीट जीतकर सरकार बनाई थी। जबकि भाजपा ने ४ और वाईएसआर ने ६७ सीटें जीती थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!