Thursday, Jun 11, 2026 | Last Update : 09:42 PM IST
दिल्ली के बुराड़ी केस को अभी ज्यादा समय भी नही बिता था कि झारखंड के रांची शहर में ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। रांची के कांके प्रखंड के अरसंडे में एक परिवार के सात लोगों ने सामूहिक खुदकुशी कर ली है। इस गटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल की टीम मौका ए वारदात के लिए रवाना हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि ये परिवार यहां पर किराए के मकान में रहते थे। ये परिवार भागल पूर का रहने वाला था। मृतकों में पांच वयस्क और दो बच्चे शामिल है।इसमें से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। जबकि बाकि लोग बिस्तर पर बड़े हुए मिले है। इसमें से एक बच्ची की उम्र पांच से चार साल बताई जा रही है।जबकि बेटे की उम्र एक साल से कुछ ज्यादा है। इस घटना के बाद फॉरेंसिक लैब की टीम को भी बुलाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।
-बहरहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है लेकिन जबतक पूरी रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती तब तक इस बारे में कोई फैसला नहीं किया जा सकता है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!