दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से उपर

Thursday, Jun 11, 2026 | Last Update : 09:40 PM IST

सुर्खियां

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से उपर

27 पैसेंजर ट्रेनें हुई रद्द।
Jul 30, 2018, 12:43 pm ISTNationAazad Staff
Yamuna River
  Yamuna River

दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही यमुना पर बने दिल्ली के मशहूर 'लोहे का पुल' पर यातायात बंद कर दिया गया है।  आज यमुना का जलस्तर बढ़ने से 27 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं तो वहीं दूसरी तरफ 7 गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया गया। बाता दें कि हथनीकुंड बांध में पानी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण हरियाणा से यमुना नदी में पानी छोड़ा गया है जिसके कारण यहां के आस पास इलाकों में बाढ़ की सम्भावना बनी हुई है।

इस परिस्थिति को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर आपात बैठकट की। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 6 बजे 2 लाख 53 हजार क्यूसेक पानी फिर हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया है। 31 जुलाई तक दिल्ली पहुंचेगा।

-

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हथनीकुंड बांध का हवाई दौरा किया। इस दौरान बाढ़ग्रस्त इलाकों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होने मंत्रियों के साथ आपात बैठक  भी की। उन्होने राज्य में बाढ़ग्रस्त इलाकों को राहत पहुंचाने में कोई लापरवाही ना बरती जाए। पीड़ितों को पूरी मदद देने की संभावना भी जताई। उन्होने राज्य सरकार की ओर से पीड़ितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!