's stories
-
कठुआ रेप केस: कोर्ट ने छह अभियुक्त को दोषी माना
कठुआ रेप मामले में पंजाब के पठानकोट में एक विशेष अदालत दोषियों के खिलाफ सजा सुनाने जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सजा का ऐलान ४ बजे तक होगा। इस मामले में कोर्ट ने सात में से छह अभियुक्तों को दोषी ठहराया है।
-
अलीगढ़ हत्या कांड: सामना ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ खोखलेपन का शिकार
अलीगढ़ हत्या कांड मामले को लेकर देश भर में आक्रोश की लहर है। अलीगढ़ प्रकरण में लोग सड़क पर उतर आए हैं। इस बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि ऐसा लगता है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला हो चुका है।
-
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड (Girish Karnad ) का सोमवार को ८१ साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गिरीश कर्नाड पिछले कई दिनों से बीमार थे।
-
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में १३ साल की दलित नाबालिग से सामूहिक बलात्कार
योगी के राज उत्तर प्रदेश में शुक्रवार शाम कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में १३ साल की एक लड़की से छह लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है।
-
अलीगढ़ हत्याकांड मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, हत्यारों का केस लड़ने से वकील ने किया इंकार
अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की निर्ममता से की गई हत्या के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में वकीलों ने बड़ा फैसला लेते हुए आरोपियों का केस लड़ने से इंकार कर दिया है।
-
फरीदाबाद के एक निजी स्कूल में लगी आग, महिला समेत दो बच्चों की मौत
फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी के एक निजी स्कूल में आज सुबह आग लगने की खबर सामने आई है। इस हदसे में एक महिला समेत दो बच्चों की मौत हो गई है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
-
भारतीय रेलवे के नए नियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी स्टेशनों के भीतर एंट्री
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नए नियम को लागू करने की तैयारी कर रही है। इस नियम के तहत यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नए नियम के तहत व्यक्ति बिना टिकट के रेलवे स्टेशनों के भीतर इंट्री नहीं कर सकेंगा।
-
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय को कोर्ट से मिली जमानत
रेप मामले में पिछले एक महीने से जेल में बंद टीवी एक्टर करण ओबरॉय को मुंबई हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें ५० हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी है।
-
केरल के गुरुवायुर मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना, कमल के फूल से तौला गया वजन
पीएम मोदी आज केरल के गुरुवायुर के प्रसिद्धश्री कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर में तुलाभारम रस्म की। इस रस्म के लिए पीएम मोदी को कमल के फूल से तौला गया। बता दें कि पीएम मोदी का केरल दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
-
MSBSHSE 10th Result 2019: महाराष्ट्र बोर्ड १०वीं का रिजल्ट बस कुछ ही देर में घोषित
MSBSHSE महाराष्ट्र बोर्ड १०वीं का रिजल्ट आज महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। खबरों की माने तो महाराष्ट्र बोर्ड १०वीं का रिजल्ट आज १ बजे तक जारी किया जा सकता है।
-
TBSE 10th Result 2019 : त्रिपुरा १०वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करें चेक
त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने त्रिपुरा कक्षा १०वी का रिजल्ट ८ जून यानी की शनिवार को घोषित कर दिया है। टीबीएसई १०वीं का रिजल्ट २०१९ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट tripuraresults.nic.in और tbse.in पर जारी किया गया है।
-
पीएम मोदी के नेतृत्व में २०४७ तक भारत बनेगा विश्व गुरू - राम माधव
भाजपा महासचिव राम माधव ने शुक्रवार विजई रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि 'पीएम नरेन्द्र मोदी’ के नेतृत्व में भाजपा सरकार लंबा सफर तय करेगी। हमें विश्वास है कि पार्टी २०४७ में भी सत्ता में रहेगी।
