Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:51 PM IST
त्रिपुरा के भाजपा महासचिव नेता राम माधव ने रवीन्द्र सतवार्षिकी भवन में पार्टी की विजय रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद का मतलब भाजपा और भाजपा राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा कि भाजपा के डीएनए में नेशनलिज्म है और २०४७ तक भारत विश्व गुरु होगा। इसके अलावा उन्होंने २०२२ में भी मोदी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, 'हम पिछले पांच वर्षों में सांप्रदायिक अशांति, भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब रहे और मजबूत भारत का निर्माण करने तथा आर्थिक स्थिरता लाने के कारण हमें प्रचंड जीत मिली है।
राम माधव ने कहा कि संसद तक पहुंचने के लिए हमारी पार्टी ने सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। उन्होंने २०४७ में जब देश स्वतंत्रता की शताब्दी वर्षगांठ मना रहा होगा तब भारत विश्व गुरू बनकर सामने आएगा।
-बता दें कि लोकसभा चुनावों के बाद राम माधव ने जीत का भरोसा जताया था और पूर्ण बहुमत मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस बार भी चुनाव उनकी पार्टी पीएम मोदी की छवि पर ही लड़ रही है। फेडरल फ्रंट की कवायदों को लेकर राम माधव ने केसीआर और चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोला था और तंज कसते हुए कहा था कि हमारे पास जब खुद किंग है तो फिर हमें किंग मेकर की जरूरत क्यों पड़ेगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!