Fifa Women World Cup 2019: महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज आज से, २४ टीमों के बीच होगा मुकाबला

Monday, Jun 15, 2026 | Last Update : 06:22 PM IST

सुर्खियां

Fifa Women World Cup 2019: महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज आज से, २४ टीमों के बीच होगा मुकाबला

महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन आज से होने जा रहा है जो एक महीने तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में दुनियाभर से कुल २४ टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड कप जीतने वाली चैंपियन टीम को इनाम के रूप में२४ करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।
Jun 7, 2019, 10:57 am ISTSportsAazad Staff
Fifa Women World Cup
  Fifa Women World Cup

फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट महिला फीफा वर्ल्ड कप का आगाज आज से होने जा रहा है। फीफा द्वारा आयोजित होने वाले महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है। इस बार महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का मस्कट मुर्गी का बच्चा है। इसे ‘ettie’ नाम दिया गया है। ये मस्कट जिंदगी और फुटबॉल के लिए जुनून को दिखाता है।

इस टूर्नामेंट का आगाज आज यानी की ७ जून से होने जा रहा है जो अगले एक महीने यानी की ७ जुलाई तक होगा। टूर्नामेंट  में भाग लेने वाली कुल २४ टीमों को ६ ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच ७ जून (शुक्रवार) को मेजबान फ्रांस और दक्षिण कोरिया के बीच होगा।

-

पहली बार महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन १९९१ में किया गया था। उसके बाद से इसका सात बार आयोजन हो चुका है। महिला फुटबॉल वर्ल्ड  में यूनाइटेड स्टेट्स  का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। २०१५ में यूनाइटेड स्टेट्स ने जापान को हराकर खिताब जीता था और इस बार भी मजबूत दावेदार के रूप में ये टीम टीम मैदान में होगी। बता दें कि यूएस २०१५ के अलावा १९९१  और १९९९ में भी महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुका है।

टीम और ग्रुप  -

ग्रुप ए: फ्रांस, दक्षिण कोरिया, नॉर्वे, नाइजीरिया।

ग्रुप बी: जर्मनी, चीन, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका।

ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, इटली, ब्राजील, जमैका।

ग्रुप डी: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, अर्जेंटीना, जापान।

ग्रुप ई:  कनाडा, कैमरून, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड ।

ग्रुप एफ: अमेरिका, स्वीडन, चिली, थाइलैंड।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!