भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का दावा - भारत २०२४ तक घोषित होगा हिन्दू राष्ट्र

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:42 PM IST

सुर्खियां

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का दावा - भारत २०२४ तक घोषित होगा हिन्दू राष्ट्र

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के १००वीं वर्षगाठ पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को कहा कि भारत २०२४ तक हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने मोदी की तुलना भगवान राम से भी की।
Jun 7, 2019, 1:56 pm ISTNationAazad Staff
Surendra Singh
  Surendra Singh

उत्तर प्रदेश : अकसर विवादों में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। दरसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के १०० वर्ष पूर्ण होने पर  सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार रात अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि २०२४ में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जायेगा।

इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना ‘‘लंकिनी'' से करते हुए कहा कि हनुमान रूपी योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल का आधा लंका दहन कर दिया है तथा विधानसभा चुनाव में लंका का पूर्ण दहन हो जायेगा।  

-

वहीं सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि मोदी रूपी राम तृणमूल कांग्रेस से ही किसी विभीषण का चुनाव कर उनको पश्चिम बंगाल की सत्ता सौंप देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल के भाग्य में प्रधानमंत्री बनना नहीं लिखा है ।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!