's stories
-
प्रयागराज : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर
गन्ना किसानों के बकाये भुगतान को लेकर २०१५ में राज बब्बर सहित १२ हजार कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था इसी सिलसिले में हजरतगंज थाने में पुलिस ने राज बब्बर सहित कई लोगों पर केस दर्ज किया था।
-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण और पद्मश्री अवार्ड से कई हस्तियों को किया सम्मानित
इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर चार पद्म विभूषण, १४ पद्म भूषण और ९४ पद्मश्री सहित ११२ पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। आज ६५ हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
-
जम्मू-कश्मीर में रमजान के बाद हो सकते है विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में रमजान के बाद और अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले विधानसभा चुनाव हो सकते है। सूत्रों की माने तो चुनाव ५ जून से ३० जून के बीच कराए जा सकते है।
-
पीएनबी घोटाला : नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ विषेश अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की पत्नी अमि मोदी के खिलाफ मुंबई की एक विशेष अदालत ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। ईडी का आरोप है कि अमि मोदी ने तीन करोड़ डॉलर स्थानांतरित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंक खाते का इस्तेमाल किया। बता दें कि नीरव मोदी दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का मुख्य आरोपी है।
-
पीएम मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' अभियान का किया शुभारंभ
लोकसभा चुनाव २१०९ को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर रही है। इस बीच आज भाजपा भी लोकसभा चुनाव को लेकर संसदीय दल की बैठक करने जा रही है। इस बैठक के बाद भाजपा अपने १०० प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती हैं। वहीं इस चुनावी सियासत के बीच पीएम ने लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल भी आज फूंक दिया और 'मैं भी चोकीदार हूं' अभियान का शुभारंभ किया है।
-
गुजरात में भाजपा को झटका: पाटीदार नेता रेशमा पटेल ने छोड़ी पार्टी
गुजरात भाजपा की नेता रेशमा पटेल ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी एक ‘मार्केटिंग कंपनी’ बन गयी है और इसके सदस्य ‘सेल्स पर्सन’ बन गये हैं। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि वे भाजपा से इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस या अन्य किसी दल में शामिल नहीं हो रहीं साथ ही उन्होंने कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव पोरबंदर सीट से लड़ेंगी।
-
लोकसभा चुनाव की तारीखों के कारण कॉम्पिटेटिव व एंट्रेंस एग्जाम ने बदले शेड्यूल
लोकसभा चुनाव को लेकर कॉम्पिटेटिव व एंट्रेंस परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव और परीक्षा की तारीख एक ही होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।
-
चारा घोटाला: लालू यादव की जमानत याचिका पर SC का CBI को नोटिस, मांगा जवाब
लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस मामले में कोर्ट ने सीबीआइ से जवाब मांगा है। लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के तीन मामलों में सजा पाकर रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में सजा काट रहे है।
-
आतंकी मसूद अजहर पर फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, सम्पत्ति जब्त करने का दिया आदेश
फ्रांस ने आतंकी मसूद अजहर की संपत्ति को जब्त करने का फैसला किया है। जैश के खिलाफ फ्रांस की अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
-
मुम्बई : CST ब्रिज हादसे में सामने आई BMC की लापरवाही
सीएसटी ब्रिज हादसे में बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती कार्रवाई में बीएमसी की गलती सामने आई है। जिसमे कहा गया है कि पुल के गर्डर पर ज़ंग लगा हुआ था जिसे बीएमसी के अधिकारियों ने नज़रअंदाज किया जिसके कारण ये बड़ा हादसा हुआ।
-
स्पॉट फिक्सिंग मामले में क्रिकेटर श्रीसंत को राहत, SC ने आजीवन प्रतिबंध हटाया
सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेटर एस. श्रीसंत को बड़ी राहत दी है। स्पॉट फिक्सिंग मामले में कोर्ट ने उन पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया है।कोर्ट ने कहा है कि बीसीसीआई उनकी सजा पर फिर से विचार करे और इस पर ३ महीने में निर्णय ले।
-
आम चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में CID ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री किए बरामद
लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए। सीआईडी ने बांकुरा जिले के एक गांव में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की।
