राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण और पद्मश्री अवार्ड से कई हस्तियों को किया सम्मानित

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 08:14 AM IST

सुर्खियां

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण और पद्मश्री अवार्ड से कई हस्तियों को किया सम्मानित

इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर चार पद्म विभूषण, १४ पद्म भूषण और ९४ पद्मश्री सहित ११२ पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। आज ६५ हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Mar 16, 2019, 1:44 pm ISTNationAazad Staff
President Ramnath Kovind
  President Ramnath Kovind

भारत के राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद ने आज २०१९  के लिए विभन्न क्षेत्रों में नामचीन हस्तियों को पद्म विभूषण और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। ये पुरस्कार राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद के द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किए गए हैं। जाने किन हस्तियों को मिला ये सम्मान -

इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायणन को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।

-

पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अभिनेता मनोज बाजपेयी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कला-संगीत-तबला के क्षेत्र के लिए स्वपन चौधरी को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया है।

लोक गायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

महाशय धर्मपाल गुलाटी को व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

तीरंदाजी के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए राष्ट्रपति ने बोम्बायला देवी लैशराम तो पद्मश्री से नवाजा।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने सार्वजनिक मामलों में अहम योगदान देने के लिए एचएस फुल्का को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।

ओडिशा के कटक के चाय विक्रेता डी प्रकाश राव को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बता दें कि राव झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल भी चलाते है। उन्हें सामाजिक कार्य, सस्ती शिक्षा के क्षेत्र में ये सम्मान दिया गया है।

बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह जैसे और भी कई हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है।

गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रपति कोविंद ने पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए ११२ शख्सियतों में से ५६ लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया था।  

क्या होते हैं पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। सामान्यत यह पुरस्कार मार्च/अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें, मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग और सांसद भी सिफारिशें भेज सकते हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!