गुजरात में भाजपा को झटका: पाटीदार नेता रेशमा पटेल ने छोड़ी पार्टी

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 08:13 AM IST

सुर्खियां

गुजरात में भाजपा को झटका: पाटीदार नेता रेशमा पटेल ने छोड़ी पार्टी

गुजरात भाजपा की नेता रेशमा पटेल ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी एक ‘मार्केटिंग कंपनी’ बन गयी है और इसके सदस्य ‘सेल्स पर्सन’ बन गये हैं। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि वे भाजपा से इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस या अन्य किसी दल में शामिल नहीं हो रहीं साथ ही उन्होंने कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव पोरबंदर सीट से लड़ेंगी।
Mar 16, 2019, 10:13 am ISTNationAazad Staff
BJP
  BJP

गुजरात भाजपा की नेता रेशमा पटेल ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।  इस दौरान उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी एक ‘मार्केटिंग कंपनी' बन गयी है और इसके सदस्य ‘सेल्स पर्सन' बन गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता तानाशाह की तरह काम करते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को मजदूर समझते हैं।

इस्तीफा सौंपे जाने के बाद पटेल ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव पोरबंदर सीट से लड़ेंगी। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें कि गुजरात के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी।

-

पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस या अन्य किसी दल में शामिल नहीं हो रहीं और निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं। रेशमा पटेल पहले हार्दिक पटेल के आरक्षण आंदोलन से जुड़ी समिति की प्रमुख सदस्य थीं। दिसंबर २१०७ में विधानसभा चुनावों से पहले वह भाजपा में शामिल हो गयी थीं। तब उन्होंने हार्दिक पर ‘कांग्रेस का एजेंट' होने का आरोप लगाया था। बता दें कि हार्दिक पटेल हाल ही में कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!