Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 08:12 AM IST
साल २०१५ में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी, जिस पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। इस प्रदर्शन में करीब १२ हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता जुटे थे इसके बाद पुलिस ने हजरतगंज थाने में राज बब्बर समेत कई कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का नाम भी शामिल था। राज बब्बर को पेश न होने पर कोर्ट ने एनबीडब्लू जारी किया था। इस केस में मधुसूदन मिस्त्री, निर्मल खत्री, प्रदीप जैन, रीता जोशी सहित १८ अन्य नामजद हैं। इसी मामले में कांग्रेसी नेता राज बब्बर कोर्ट में पेश हुए हैं। जिसके बाद उन्हें कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
-बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में राज बब्बर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से उम्मीदवार बनाए गए है। २०१४ में राज बब्बर ने गाजियाबाद से चुनाव लड़ा और वे जनरल वीके सिंह से हार गए। राज बब्बर ३ बार लोकसभा सांसद और २ बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!