's stories
-
पाकिस्तान ने दी धमकी, भारत ने पानी रोका तो करेंगे अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत का रुख
भारत और पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों के बीच जल विवाद मुद्दा बनता नजर आ रहा है। भारत द्वार नदियों का पानी रोकने का निर्णय लिए जाने पर एक पाक अधिकारी ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान में पानी आने से नहीं रोक सकता। अगर भारत रावी, सतलुज और ब्यास नदियों का पानी रोकता है तो पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत का रुख करेगा।
-
CWC बैठक : मोदी के गृह राज्य में आज कांग्रेस करेगी चुनावी शंखनाद
गुजरात में ५८ वर्षों के बाद कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक हो रही है। इस बैठक के बाद कांग्रेस गांधीनगर में ‘जय जवान, जय किसान’ सभा का आयोजन करेगी जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हो रही हैं।
-
लोकसभा चुनाव के कारण ICAI ने बदली परीक्षा की तारीख
लोकसभा चुनाव को लेकर आईसीएआई ने सीए परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। जारी की गई नई समय सारीणी के मुताबिक परीक्षा अब २७ मई से १२ जून के बीच आयोजित कराई जाएगी। हालांकि पहले ये परीक्षा २ मई से २७ मई २०१९ के बीच होनी थी।
-
CBSE CTET 2019 - आवेदन करने की आज है अंतिम तारिख
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन करने की आज आखरी तारीख है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जा कर आवेदन कर सकते है।
-
UNHRC: पुलवामा हमले की POK कार्यकर्ताओं ने की कड़ी निंदा
स्वीट्जरलैंड के जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पाक के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में ह्यूमन राइट्स की लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग की बैठक में पीओके के एक्टीविस्ट शौकत अली ने पाकिस्तान से आतंकी कैंप खत्म करने की मांग की है।
-
जावेद अख्तर ने कहा चुनाव को रमजान से जोड़ना घृणित, ट्वीट कर की निंदा
लोकसभा चुनाव के दौरान रमजान आने से मुस्लिम संगठनों ने आपत्ति जताई है। इस पर जावेद अख्तर ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे घृणित बताया है।
-
होली: केमिकल रंगों की बजाए प्राकृतिक रंगों से खेले होली
रंगों का त्यौहार होली नजदिक है ऐसे में पानी वाले रंगों से होली खेल कर पानी बर्बाद ना करें। इस होली गुलाल व सूखे रंगों का इस्तेमाल करें। होली को अधिक मनोरंजक और पर्यावरण के अनुकूल बनाएं।
-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ५६ लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस मौके पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत कई हस्तियां शामिल रहीं। पद्म पुरस्कारों की घोषणा २५ जनवरी को की गई थी।
-
आचार संहिता उल्लंघन की 'सी विजिल एप’ पर कर सकेंगे शिकायत, १०० मिनट के अंदर होगी कार्रवाई
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद देश में आचार संहिता लागू की जा चुकी है। चुनाव में इस बार आचार संहिता की निगरानी सी विजिल एप के जरिए की जाएगी। इस एप के जरिए की गई शिकायत पर कार्रवाई १०० मिनट के अंदर की जाएगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव दोनों समय आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीख टली, इन चार राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव के साथ साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने की घोषणा रविवार को की गई। हालांकि जम्मू कश्मीर में पुलवामा में हालात सामन्य नहीं होने के कारण यहां विधानसभा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन के तहत चुनाव कार्यक्रम की घोषित की।
-
इथोपिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त , १५७ यात्रियों की मौत
इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या की राजधानी नैरोबी जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ४ भारतीय समेत १५७ लोगों की मौत हो गई।
-
UGC ने विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली जल्द किए जाने के दिए आदेश
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों को असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली में तीव्रता करने के आदेश दिए है। बता दें कि केंद्र सरकार द्वार १३ प्वाइंट रोस्टर को खारिज कर दिए जाने के बाद एक बार फिर से २०० प्वाइंट रोस्टर को लागू कर दिया गया है। जिसके बाद से यूजीसी शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया में तेजी करने को कहा गया है।
