Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 09:30 AM IST
जम्मू कश्मीर में पुलवामा हमले के कारण राज्य में हालांत सहीं नहीं होने के कारण विधानसभा चुनाव की तारीखों का फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है। पुलवामा हमले से पहले राज्य में संसदीय चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव करवाने की मांग उठ रही थी।
ऐसे हालात में पंच-सरपंचों ने कहा है कि इस समय विधानसभा चुनाव करवाने के बजाए जम्मू कश्मीर में ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएं। इस समय जमीनी सतह पर हालात को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाए। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग किये जाने के बाद मई से पहले राज्य में चुनाव कराना अनिवार्य है। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा संबंधी जटिल हालात को देखते हुये राज्य में फिलहाल लोकसभा सीटों पर ही चुनाव होगा।
-वहीं रविवार को चार राज्यों आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश,सिक्किम और ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारिखों का एलान कर दिया गया है। इन चारों राज्यों में विधानसभा चुनाव ११ अप्रैल को होंगे। बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल १८ जून, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का जून के पहले हफ्ते, सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल २७ मई और ओडिशा विधानसभा का कार्यकाल ११ जून को समाप्त हो रहा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!