राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 09:37 AM IST

सुर्खियां

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ५६ लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस मौके पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत कई हस्तियां शामिल रहीं। पद्म पुरस्कारों की घोषणा २५ जनवरी को की गई थी।
Mar 11, 2019, 2:05 pm ISTNationAazad Staff
President Ramnath Kovind
  President Ramnath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए ११२ शख्सियतों में से ५६ लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं बाकी बचे हुए लोगों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति १६ मार्च को प्रदान करेंगे।

अभिनेता कादर खान (मरणोपरांत) को पद्मश्री और ढींढसा एवं नैयर (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इनके अलावा महाराष्ट्र से रंगमंच से जुड़े बाबासाहेब पुरंदरे उर्फ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे (पद्म विभूषण), बिहार से बीजेपी नेता हुकुमदेव नारायण यादव (पद्म भूषण), सिस्को सिस्टम्स के पूर्व सीईओ जॉन चैंबर्स, जानेमाने डांसर एवं फिल्म निर्माता प्रभु देवा (पद्म श्री) से सम्मानित किया गया।

-

पूर्व विदेश सचिव सुब्रमण्यम जयशंकर को पद्म श्री, टेबल टेनिस स्टार खिलाड़ी शरत कमल और ग्रेंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली को पद्म श्री, म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन को पद्म श्री, भारतीय तालवादक आनंद शिवमणि को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर , पहलवान बजरंग पुनिया को पद्म श्री समेत कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।  बता दें कि पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर की गई थी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!