's stories
-
पीएम मोदी ने दी देश को मिशन शक्ति की जानकारी, LEO में भारत ने सैटेलाइट को मार गिराया
आगामी लोकसभा चुनाव २०१९ से पहले पीएम मोदी ने बुधवार को देश को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि भारत ने अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराया है। भारत ने इस मिशन को 'मिशन शक्ति' का नाम दिया है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बन गया है। बता दें कि पीएम मोदी ने आज ट्वीट कर कहा था कि वे एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं।
-
भोजपुरी स्टार निरहुआ BJP में हुए शामिल, आजमगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भाजपा में शामिल हो गए हैं। निरहुआ को पार्टी चुनावी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ खड़ा कर सकती है।
-
राहुल का चुनावी वादा- युवाओं को बिजनेस शुरू करने के बाद ३ साल तक नहीं लेनी होगी कोई इजाज़त
लोकसभा चुनावी घमासान के बीच एक बार फिर से राहुल गांधी ने युवाओं को लुभाने के लिए लोकलुभावन वादे किए है। राहुल गांधी ने कहा है कि अगर उनकी सरकार केंद्र में आती है तो, कोई युवा अगर बीजनेस करना चाहता है तो शुरुआती तीन साल तक उसे किसी तरह की इजाज़त लेने की जरुरत नहीं होगी।
-
टीएमसी के १०० विधायक भाजपा में होंगे शामिल ?
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि टीएमसी के १०० विधायक जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते है। हालांकि टीएमसी की ओर से इस दावे को नकार दिया गया है।
-
लोकसभा चुनाव २०१९: कांग्रेस नेताओं के मंदिर जाने पर योगी ने कसा तंज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी गरीबी हटाने की बात करते हैं लेकिन ५५ साल से गरीबी नहीं हटी। योगी ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग मंदिर को सांप्रादायिकता का प्रतीक मानते थे आज मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं।
-
महाराष्ट्र जिला परिषद ने १३५२१ पदों पर निकाली वैकेंसी, आज से कर सकेंगे आवेदन
महाराष्ट्र जिला परिषद ने १३५२१ पदों पर आवेदन निकाले है। १०वीं पास भी विभिन पदों पर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की प्रक्रिया आज से शुरु हो चुकी है।
-
दिल्ली: शाहीन बाग इलाके में लगी आग, दो बच्चों की मौत
दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में मंगलवार को एक बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है।
-
DU Admissions 2019: अप्रैल से शुरू होने जा रही है डीयू में आवेदन प्रक्रिया, जाने डीटेल
दिल्ली यूनिवर्सिटी इस साल अप्रैल महीने में स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल जैसे कई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र डीयू की आधिकारिक वेबसाई www.du.ac.in पर जा कर जानकारी ले सकते है।
-
लोकसभा चुनाव: अभिनेत्री जया प्रदा भाजपा में हुई शामिल, आजम खान के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा भाजपा में शामिल हो गई है। जया उत्तर प्रदेश के रामपुर से आजम खान के खिलाफ चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखाएंगी।
-
लोकसभा चुनाव २०१९: कांग्रेस ने जारी की महाराष्ट्र के लिए ४० स्टार प्रचारकों की लिस्ट
लोकसभा चुनाव २०१९ में अपने प्रचार अभियान को तेज करने के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र में स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम भी शामिल हैं।
-
Chaitra Navratri 2019 : जानें कब है चैत्र नवरात्रि, क्या है घटस्थापना सही मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि के दौरान उपवास का धार्मिक महत्व होने के साथ साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान उपवास करने व उसके नियमों का पालन करने से गर्मियो के दौरान होने वाली बीमारियों के लिए शरीर पहले ही तैयार हो जाता है।
-
टेरर फंडिंग : सरकार का बड़ा ऐलान ११ हुर्रियत नेताओं की संपत्ति होगी जब्त
टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने ११ हुर्रियत नेताओं की संपत्ति जब्त करने का फैसला किया है। लश्कर के आका हाफिज सईद के पैसों से बनाई गई हुर्रियत नेताओं की प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी।
