Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 06:48 AM IST
चुनावी माहौल का असर भोजपुरी फिल्म जगत में भी देखने को मिल रहा है, मनोज तिवारी और रवि किशन के बाद अब दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।
भोजपुरी स्टार निरहुआ को लेकर अटकले ये लगाई जा रही है कि वे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सीट से भाजपा के उम्मीदवार भी बनाए जा सकते है। बता दें कि इस सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वैसे तो चर्चा यह भी है कि जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके भोजपुरी के एक और बड़े सितारे रवि किशन को इस बार भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है।
-बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ मूलत: गाजीपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। निरहुआ ने लोक गायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। निरहुआ भोजपुरी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी गिनती भोजपुरी के सबसे महंगे सुपरस्टार्स में की जाती है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!