's stories
-
Chaitra Navratri 2019: नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रुपों को लगाएं ये भोग, मिलेगी विशेष कृपा
नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रुपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है।इसके साथ ही मां दुर्गा के नौ रुपों को ९ दिन अलग अलग भोग भी लगाए जाते है। ऐसी मान्यता है कि मां दूर्गा इससे प्रसन्न होकर धन-संपत्ति में वृद्धि के साथ-साध बुद्धिवान बनाएंगी।
-
अमरोहा में बोले मोदी- जब भारत दुश्मनों पर कार्रवाई करता है तो कुछ लोगों को हिंदुस्तान में रोना आता है
पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जम कर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान में घुसकर आतंकी मारे जाते हैं तो कुछ लोगों को हिंदुस्तान में रोना आता है, वह पाकिस्तान में हीरो बनने की कोशिश करते हैं
-
आंध्र प्रदेश: आयकर विभाग के खिलाफ सीएम चंद्रबाबू नायडू धरने पर बैठे
आंध्र प्रदेश में आयकर विभाग ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) उम्मीदवारों और समर्थकों के यहां पर छापेमारी की। आयकर विभाग की छापेमारी के विरोध में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को विजयवाड़ा में धरने पर बैठ गए हैं।
-
CBSE Board Result 2019: सीबीएसई परीक्षा परिणाम मई के तीसरे हफ्ते में...
सीबीएसई बोर्ड २०१९ के रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।
-
कांग्रेस और AAP के बीच दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन को लेकर सहमती बनी ?
लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सहमती बनती हुई दिखने लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी कें मुताबिक दोनों ही पार्टियों के बीच गठबंधन दिल्ली और हरियाणा को लेकर होगा वहीं पंजाब को लेकर इस पर फैसला बाद में होगा।
-
श्रीनगर सेंट्रल जेल में हिंसा, कैदियों की शिफ्टिंग को लेकर हंगामा
श्जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की सेंट्रल जेल में हिंसा की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात कैदियों की शिफ्टिंग को लेकर यहां हिंसा भड़ गई इस दौरान कई कैदी और सुरक्षाकर्मियों घायल हुए है।
-
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी को चुनाव आयोग का नोटिस
मुख्तार अब्बास नकवी का उत्तर प्रदेश के रामपुर में विवादित बयान सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। नकवी ने रामपुर में एक रैली के दौरान कहा कि मोदी की सेना तो आतंकवादियों को घर में घुसकर मार रही है। इसी बयान के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है।
-
डॉ. विजया सिन्हा विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत
डॉ विजया सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत साठ के दशक में की थी, उस समय जब भारत में महिला स्नातक बहुत कम थीं। उनकी कहानी आज विज्ञान में भारतीय महिलाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
-
खुशखबरी: आरबीआई ने घटाई रेपो रेट दर
आरबीआई ने रेपो रेट एक चौथाई फीसदी तक घटा दिया है। आरबीआई की ब्याज दरों पर फैसला लेने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिन से जारी बैठक में रेपो रेट ०.२५ फीसदी तक घटाने का फैसला लिया गया है।
-
लोकसभा चुनाव २०१९: कांग्रेस ने गुजरात में उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
कांग्रेस ने गुजरात में लोकसभा की २६ सीटों में से २४ पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। यहां नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। बता दें कि राज्य में लोकसभा की सभी २६ सीटों पर चुनाव २३ अप्रैल को होने हैं और परिणामों की घोषणा २३ मई को होगी।
-
CSIR UGC NET Result 2018 : यूजीसी नेट का रिजल्ट घोषित
सीएसआईआर नेट (CSIR NET) दिसंबर २०१८ का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। सीएसआईआर नेट रिजल्ट काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च की ऑफिशियल वेवसाइट पर जारी किए गए हैं।
-
बिहार: JDU के पूर्व नेता के बेटे की अपहरण कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बिहार में एक बार फिर से सुशासन की पोल खुल गई है। बिहार के सिवान में बुधवार को दिल दहला देने वाला वाक्या हुआ है। जेडीयू के पूर्व नेता के बेटे की अपहरण कर हत्या कर दी गई। १३ साल के मासूम का शव कल शाम खेत से बरामत किया गया।
