Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 05:25 AM IST
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर से गठबंधन को लेकर सहमती बनती हुई नजर आ रही है। दोनों ही पार्टियां दिल्ली और हरियाणा में गठबंधन कर चुनाव लडेगी। हालांकि इसके बाद पंजाब पर भी फैसला लिया जा सकता है। यदि सूत्रों की माने तो दिल्ली और हरियाणा में दोनों पार्टियां कितनी सीटों पर गठबंधन करेंगी। अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
कांग्रेस पार्टी अपने मेनिफेस्टो में संशोधन करके दिल्ली को ६ महीने में पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा करेगी। जब तक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तब तक दिल्ली के अंदर उपराज्यपाल का चुनाव होगा। कुछ ही देर में दोनों पार्टियों में सीटों पर बातचीत शुरू होगी।
-वैसे सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) को आख़िरी प्रपोजल दिया है। नए प्रपोजल के मुताबिक़ कांग्रेस ने दिल्ली में ३ सीटें मांगी हैं। साथ ही हरियाणा में आम आदमी पार्टी को १ सीट और पंजाब में कोई सीट नहीं देने का ऑफ़र रखा गया है। वैसे कहा जा रहा है कि अगर आम आदमी पार्टी को प्रपोजल मंजूर होता है तो गठबंधन होना तय है नहीं तो कांग्रेस ७ सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करेगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!