CBSE Board Result 2019: सीबीएसई परीक्षा परिणाम मई के तीसरे हफ्ते में...

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 05:31 AM IST

सुर्खियां

CBSE Board Result 2019: सीबीएसई परीक्षा परिणाम मई के तीसरे हफ्ते में...

सीबीएसई बोर्ड २०१९ के रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।
Apr 5, 2019, 12:37 pm ISTNationAazad Staff
CBSE
  CBSE

सीबीएसई १०वीं और १२वीं की परीक्षा के परिणाम मई के तीसरे सप्ताह तक घोषित कर दिये जाएंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने एक प्रेसवार्ता के जरिए दी।

अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर शिक्षक लगातार काम कर हैं। हमें उम्मीद है कि मूल्यांकन की प्रक्रिया १५ अप्रैल तक समाप्त हो जायेगी। सीबीएसई इस वर्ष १.७० करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन देश में बने ३ हजार मूल्यांकन केंद्रों पर कर रही है।

-

सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) की परीक्षाएं १५ फरवरी से शुरू हुई थी और अब परीक्षाएं खत्म हो गई है। इस साल कक्षा १० और १२ के लिए ३१ लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

सीबबीएसई बोर्ड रिजल्ट २०१९ ऐसे कर पाएंगे चेक -

स्टेप १: सबसे पहले  स्टूडेंट्स को  आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप २: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप ३: अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।

स्टेप ४: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप ५: आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!