's stories
-
ट्रेफिक नियम प्रवधान में बदलाव, २५ हजार रुपए तक जर्माना और हो सकती है जेल
देश में आय दिन सड़क हादसे होते रहते है इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर मोटर व्हीकल संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया है जिसमें जुर्माने की राशि में भारी इजाफे का प्रावधान है।
-
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के ५० दिन पूरे, प्रकाश जावड़ेकर ने पेश किया लेखा-जोखा
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान कई एतिहासिक फैसले लिए गए। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि देश के सभी किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत ६ हजार रुपए प्रति वर्ष का लाभ दिया गया है। किसानों को उनकी लागत के न्यूनतम समर्थन मूल्य में दो से तीन गुना तक वृद्धि की गई है।
-
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर २०२० में करेंगे शादी, सब्यसाची करेंगे डिजाइन शादी का लहंगा
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर एक दूसरों को काफी समय से डेट कर रहे हैं और अब यह खबर आ रही है कि २०२० में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
-
अखिलेश यादव से वापस ली जा सकती है Z प्लस सुरक्षा
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में सी.आर.पी.एफ (CRPF) के तहत सुरक्षा प्राप्त वी.आई.पी लोगों की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा की, जिसमें सभी वी.वी.आई.पी लोगों की सुरक्षा के बारे में चर्चा की गई। इस चर्चा को लेकर ये कयास लगाए जा रहे है कि दो दर्जन वी.आई.पी की सुरक्षा वापस ली जा सकती है।
-
साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान - हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने सांसद
भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियों तेजी से वायरल हो गया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वे नाली साफ़ करने और शौचालय साफ़ करने के लिए सांसद नहीं बनी हैं।
-
नारायण सेवा संस्थान ने लगया निशुल्क आर्टिफिशियल लिम्ब डिस्ट्रीब्यूशन कैंप
नारायण सेवा संस्थान ने फतेहपुर में निशुल्क आर्टिफिशियल लिम्ब डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में देश के अलग अलग हस्सों से आए पोलियोग्रस्त और जन्मजात दिव्यांगों का इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही इस संस्थान में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की भी ट्रेनी दी जा रही है।
-
रोहित शेखर हत्याकांड मामले में चार्जशीट दाखिल, २५ जुलाई को होगी अगली सुनवाई
रोहित शेखर हत्याकांड मामले में चार्जशीट दायर कर ली गई है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सोमवार को संज्ञान लेते हुए इस मामले की अगली सुनवाई २५ तारीख तय की है।
-
अमेरिका में पुजारी पर हमला, त्वरित कार्रवाई के लिए भारत ने अमेरिका को किया शुक्रिया
अमेरिका में भारत के शीर्ष राजनयिकों ने न्यूयॉर्क के क्वीन्स इलाके में एक पुजारी पर हुए हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
-
UP PCS J Result 2018: यूपी पीसीएस का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक
UPPSC PCS J Result (यूपी पीएससी पीसीएस जे ) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। पीसीएस-जे परीक्षा में गोंडा जिले की आकांक्षा तिवारी ने टॉप किया है।
-
ग़ालिब पर ट्वीट कर फंसे शशि थरूर, जावेद अख़्तर ने दी ये सलाह
कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक गलत ट्वीट को लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने सुधारा। दरसल थरुर ने कुछ पंक्तियां सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें शायर मिर्जा ग़ालिब का बताया जो असल में थी ही नहीं।
-
अमेरिका में पतंजलि पर हो सकता है मुकदमा दर्ज, गलत दावों के साथ शर्बत बेचने का लगा आरोप
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि अमेरिकी कानून के पचड़े में फंस सकती है। यू.एस.एफ.डी.ए ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पतंजलि के भारत में बेचे जाने वाले और निर्यात किए जाने वाले लेबल पर दी जाने वाली जानकारी अलग अलग है।
-
यूपी: हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ५ बच्चों समेत ९ लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कल रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे पर एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप वाहन ट्रक से टकरा गया और पलट गया। पिकअप में अधिकांश महिलाएं और बच्चे सवार थे।
