अमेरिका में पुजारी पर हमला, त्वरित कार्रवाई के लिए भारत ने अमेरिका को किया शुक्रिया

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:28 AM IST

सुर्खियां

अमेरिका में पुजारी पर हमला, त्वरित कार्रवाई के लिए भारत ने अमेरिका को किया शुक्रिया

अमेरिका में भारत के शीर्ष राजनयिकों ने न्यूयॉर्क के क्वीन्स इलाके में एक पुजारी पर हुए हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Jul 22, 2019, 1:42 pm ISTWorldAazad Staff
Crime
  Crime

अमेरिका में भारत के शीर्ष राजनयिकों ने न्यूयॉर्क के क्वीन्स इलाके में एक पुजारी पर हुए हमले के मामले में त्वरित (तुरंत) कार्रवाई के लिए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्वीन्स के ग्लेन ओक्स स्थित शिव शक्ति पीठ के महंत (पुजारी) स्वामी हरीश चंद्र पुरी की एक व्यक्ति ने बुरी तरह पिटाई कर दी। पुरी ने उस समय भगवा चोला पहन रखा था।। 

बता दें कि ५२ साल के हमलावर सर्गियो गोवइया पुजारी पर हमला करते वक्त जोर जोर से चिल्ला रहा था वो बोल रहा था कि ये हमारी जगह है, ये हमारा घर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुजारी स्वामी हरीश चन्द्र  को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां बताया जा रहा है कि उनके सर, नाक, छाती, बाजुओं और टांगों पर कट लगे हैं।

-

वहीं इस हमले के बाद अमेरिकी सांसदों ग्रेस मेंग और टॉम सोजी ने इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि वे हिन्दू समुदाय के साथ हैं। उन्होंनेक्वीन्स पूरी दुनिया से आने वाले विविध लोगों से बने समुदाय का घर है।

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस समर्थन के लिए मेंग और सोजी को धन्यवाद दिया है। न्यूयॉर्क में महावाणिज्यदूत संदीप चक्रवर्ती ने रविवार को पुजारी पुरी से भेंट कर उनका हालचाल पूछा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!