Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 12:54 PM IST
भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गई हैं। सिहोर में साध्वी प्रज्ञा ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा, ''ध्यान से सुन लो, हम नाली साफ़ करवाने के लिए नहीं बने है। हम आपका शौचालय साफ़ कराने के लिए नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं वो काम हम ईमानदारी से करेंगे। ये बातें कहते हुए साध्वी प्रज्ञा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
साधवी के इस बयान पर ए.आई.एम.आई.एम(AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि साध्वी प्रज्ञा इस तरह के बयान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को चुनौती दे रही हैं। साध्वी का ये बयान सफाई अभियान के खिलाफ माना जा रहा है। इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''वो बता रही हैं कि वो अपर कास्ट की हैं और जो शौचालय साफ करते हैं वो उनके बराबर नहीं हैं। इससे कैसे न्यू इंडिया बनेगा।
-बहरहाल आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब साधवी अपने बयानों के कारण विवादों में छाई हुई है। इससे पहले भी साधवी ने नाथूराम गोडसे पर विवादित बयान दिया था जिसके बाद वे काफीचर्चा में आ गई थी। इतना ही नहीं उनके लोकसभा में सांसद के तौर शपथ लेते वक़्त भी काफ़ी विवाद हुआ था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!