's stories
-
कर्नाटक की गठबंधन सरकार में बसपा के मंत्री एन महेश ने पद से दिया इस्तीफा
कर्नाटक में सीएम एचडी कुमारस्वामी की कैबिनेट में बीएसपी के एक मात्र बसपा विधायक एन महेश ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के पिछे एन महेश का व्यक्तिगत कारण बताया जा रहा है।
-
मुस्लिम छात्र शेख मोहिउद्दीन ने जीता भगवद गीता क्विज कम्पटीशन
कर्नाटक में आयोजित भगवद गीता क्विज कम्पटीशन के दौरान धर्म सदभाव की एक नई मिसाल देखने को मिली है। यहां एक मुस्लिम लड़के ने प्रथम पुरस्कार जीता है।
-
यूपी: 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती दिसंबर से, 10 दिसंबर को टीईटी का रिजल्ट होगा घोषित
उत्तर प्रदेश में 18 नवंबर को टीईटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के परिणाम दस दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। उसके अगले दिन ही शिक्षको की भर्ती की जाएगी। बता दें कि राज्य में 68,500 पदों के लिए शिक्षकों की भर्ती होनी है।
-
16 अक्टूबर की रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी ऐसे करें डउनलोड
रेलवे ग्रुप डी के लिए 62 हजार 907 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा में किसी प्रकार की धांधली ना हो इस लिए परीक्षा के चार दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे है।
-
आरटीआई रैंकिंग में एक पायदान और नीचे फिसला भारत
आरटीआई रैंकिंग में भारत का स्थान लगातार कम होता जा रहा है। पिछले पांच साल में भारत इस रैकिंग में चार पायदान नीचे खिसक चुका है। भारत इस मामले में अब श्रीलंका, मेक्सिको और अफगानिस्तान से भी पीछे हो गया है। इस सूची में अफगानिस्तान इस साल पहले पायदान पर आ गया है।
-
महिलाओं को मस्जिद में प्रवेश देने की याचिका को केरल हाई कोर्ट ने किया खारिज
अखिल भारतीय हिंदू महासभा 'एनआइएसए' की ओर से देशभर की मस्जिदों में महिलाओं को प्रवेश देने और नमाज पढ़ने की अनुमति दिए जाने की मांग को केरल हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
-
स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी अभय सिंह राठौर के घर छापेमारी, करोड़ो की संपत्ति हुई जप्त
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी और नगर निगम सहायक इंजीनियर अभय सिंह राठौर के यहां छापे में करोड़ों की संपत्ति मिली है।
-
नवरात्री स्पेशल : साबूदाना के ये लाभ नहीं जानते होंगे आप
नवारात्र के उपवास के दौरान अक्सर लोग साबूदाने का सेवन करते है लेकिन क्या आप जानते है कि सफेद मोतियों की तरह दिखने वाला छोटे आकार का साबूदाना कई गुणों से भरपूर है। इसमें कई ऐसी चीजे पाई जाती है जो हमारे सेहत को और अधिक दुरुस्त करती है।
-
सुशील मोदी की किताब 'लालू-लीला' का हुआ विमोचन, इस किताब में किए गए है सनसनीखेज खुलासे
सुशील मोदी द्वारा लिखी किताब 'लालू-लीला' 200 पन्नों की है। इस किताब विमोचन के मौके पर बिहार के उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी ने लालू व उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे चारा घोटाला मामले में लालू यादव को जेल हुआ, मुझे भरोसा है कि रेलवे टेंडर घोटाले में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को भी सजा जरुर मिलेगी।
-
मी टू अभियान के तहत अब सुभाष घई पर लगा यौन शोषण का संगीन आरोप
मी टू अभियान के तहत फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष घई पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला महिमा कुकरेजा ने पीड़िता के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट को मीडिया के सामने शेयर किए हैं। इनमें पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया है।
-
त्रिची एयरपोर्ट पर दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान कई जाने बची
इस हादसे के दौरान सभी यात्रियों की जान बचा ली गई है। इस विमान में 136 लोगों सवार थे। यह फ्लाइट रनवे से टेकऑफ करने के बाद एयरपोर्ट कंपाउंड में मौजूद इमारतों और दीवारों से टकरा गई।
-
गंगा एक्ट को लेकर 112 दिनों के अनशन पर बैठे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद का निधन
गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए विशेष एक्ट की मांग कर रहे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद का गुरुवार को निधन हो गया। 86 वर्षीय सानंद अविवाहित थे। स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद ने एम्स ऋषिकेश को अपनी देह दान की हुई थी, लिहाजा पार्थिव शरीर को अभी एम्स में ही रखा गया है।
