's stories
-
दिल्ली सरकार नहीं घटाएगी पेट्रोल और डीजल पर वैट - मनीष सिसोदिया
पेट्रोल-डीजल की कीमतें में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कुछ राज्यों में वैट घटा दिया गया है जिसके कारण पेट्रोल-डीजल पांच रुपए कम कीमत पर मिल रहा है वहीं दिल्ली सरकार ने वैट कम करने से साफ इंकार कर दिया है।
-
यूथ ओलंपिक में मनु भाकर ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीत कर रचा इतिहास
मनु भाकर ओलिंपिक स्तर पर स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर बन गई है। इस पदक के साथ ही भारत ने इस साल निशाने बाजी में कुल 6 पदक अपने नाम किए है।
-
संयुक्त राष्ट्र में निक्की हेली ने अपने पद से दिया इस्तीफा
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उनके इस्तीफे को डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार भी कर लिया है। हालांकि निक्की के इस्तीफा देने के कारणों का अभी तक कुछ बता नहीं चला है।
-
ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'तितली' को लेकर जारी किया गया रेड अलर्ट, भारी बारिश की संभवना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवाती तूफान 'तितली' के 11 अक्टूबर को ओडिशा तट से गुजरने की आशंका जताई है। इस तूफान को लेकर ओडिशा के कई स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई है। जिसे लेकर उड़िशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
-
नवरात्रि के 9 दिनों में भूल कर भी ना करें ये काम
नवरात्रि में नौ दिनों के व्रत के दौरान खाने में कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली का सेवन कर सकते है।
-
दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत के घर आयकर विभाग ने मारा छापा
दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के दिल्ली में वसंत कुंज स्थित घर पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। हालांकि ये छापेमारी किस कारण हुई है इसकी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।
-
रायबरेली रेल हादसाः न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त
यूपी के रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास 14003 न्यू फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। फरक्का एक्सप्रेस की ट्रेन की 9 बोगियां पटरी से उतर गई है इस हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है।
-
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट की गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट, 12 की मौत, 16 गंभीर रूप से घायल
भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह तकरीबन 11 बजे के करीब पाइप लाइन में मरम्मत के दौरान ब्लास्ट होने से 12 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग इस हादसे में गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब कोक ओवन के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे।
-
'संस्कारी' आलोक नाथ पर रेप का आरोप, महिला प्रोड्यूसर ने शेयर की 20 साल पुरानी कहानी
टेलीविजन के 'संस्कारी बाबू' कहे जाने वाले आलोकनाथ पर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर विनता नंदा ने बलात्कार का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी विनता नंदा ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
-
हमले के डर से गुजरात छोड़ कर जा रहे उत्तर भारतीय, अब तक 20 हजार लोगों ने किया पलायन
गुजरात में उत्तर भारत के लोगों के खिलाफ बढ़ रहे हमलों ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। इन हमलों को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है। बीजेपी और कांग्रेस इस मुद्दे के लिए एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं।
-
यूपी बीटीसी 2015 के चौथे सेमेस्टर का प्रश्न पत्र हुए लीक, परीक्षा हुई रद्द
बीटीसी 2015 के चौथे सेमेस्टर की 8 से 10 अक्तूबर के बीच होने वाली पूरी परीक्षा को निरस्त / रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने दी है। हालांकि परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।
-
यूथ ओलंपिक में 15 साल के जेरेमी लालरिनुंगा ने रचा इतिहास, स्वर्ण पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय
भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने युवा ओलंपिक में इतिहास रचते हुए भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। वह पुरूषों के 62 किलो वर्ग में सबसे आगे रहे।
