's stories
-
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला हुआ ड्रॉ
एशियाई चैंपियन ट्रॉफी में भारत का मलेशिया के साथ मुकाबला ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमें एक-दूसरे के समक्ष गोल नहीं कर सकीं। अभी तक मुकाबले में भारत पांच मैचों में दस अंक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है।
-
अयोध्या में अलर्ट पर प्रशासन, पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प
अयोध्या में प्रवीण तोगड़िया के समर्थकों व पुलिस की भिड़ंत। बवाल को बढ़ता देख जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश में अयोध्या की सीमा सील कर दी है। इसके साथ ही पुलिस बाहर से अयोध्या आने वाले लोगों को सीमा पर ही रोक रही है।
-
सबरीमाला मंदिर : स्मृति ईरानी ने दिया विवादित बयान, कहा खून से सना पैड लेकर दोस्त के घर नहीं जाते तो मंदिर जाओगे
मंदिर में दर्शन के लिए सभी उम्र की महिलाओं को सुप्रीम कोर्ट ने प्रवेश की अनुमति दे दी है लेकिन कोर्ट के फैसले के बावजूद राज्यों में विरोध प्रदर्शन जारी है।
-
पश्चिम बंगाल: हावड़ा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 2 यात्रियों की मौत, 14 घायल
हावड़ा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे रेलवे की लापरवाही का नतीजा बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी ही लापरवाही अमृतसर में हुई थी।
-
बिहार विधान सभा सचिवालय में निकली वैकेंसी, यहां करें आवेदन
बिहार विधानसभा सचिवालय ने 17 पदों पर जूनियर क्लर्क के लिए वैकंसी निकाली है। योग्य उम्मीदवार बिहार विधानसभा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
अमृतसर ट्रेन हादसे को लेकर नवजोत कौर सिद्धू पर केस हुआ दर्ज, तीन नवंबर को होगी सुनवाई
अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने नवजोत कौर के खिलाफ के दर्ज कराया है। तमन्ना हाशमी ने इस हादसे में नवजोत कौर को जिम्मेदार ठहराया है।
-
नशीले पदार्थ रखने के सिलसिले में एजाज़ खान हुए गिरफ्तार
'बिग बॉस' के 7वें सीजन के कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज़ खान को मुम्बई पुलिस ने बीती रात ड्रग्स रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आज कोर्ट में एजाज़ खान की पेशी होनी है।
-
दिवाली पर पटाखा बिक्री पर रोक नहीं, लेकिन सिर्फ 2 घंटे के लिए ही जला पाएंगे पटाखे - सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश जारी करते हुए कम एमिशन वाले पटाखों और सिर्फ लाइसेंसधारी वालों दुकानदारों को ही पटाखे बेचने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगा दी है।
-
हीरो ‘डेस्टिनी 125’ स्कूटर हुआ लॉन्च जानें कीमत और खूबियां
हीरो मोटोक्रोप ने 125 सीसी वाला अपना पहला स्कूटर हीरो डेस्टिनी 125 को मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी ने डेस्टिनी 125 LX और डेस्टिनी 125 VX नाम से दो स्कूटर को मार्केट में उतारा है।
-
इस राज्य में पेट्रोल से भी महंगा हुआ डीजल
देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब पेट्रोल से ज्यादा डीजल महंगा मिल रहा है। ओडिसा के भुवनेश्वर में डीजल का भाव पेट्रोल से ज्यादा हो गया है।
-
चीन ने बनाया विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल
हांगकांग से मकाउ व चीन के झुहाई शहर को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन कल किया जाएगा।यह अबतक का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इस पुल को बनाने में तकरीबन 20 अरब डॉलर का खर्च आया है। इस पुल के निर्माण कार्य को पूरा होने में 9 साल का समय लगा है।
-
सबरीमाला मंदिर : आखिरी दिन भी कोई महिला नहीं कर पाई प्रवेश, पुनर्विचार याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट तय करेगी तिथि
केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने की इजाज़त कोर्ट से मिल गई है लेकिन इसके बावजूद महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सबरीमाला मंदिर छह दिन खुले रहने के बाद सोमवार शाम 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया। यहां कई महिलाओं ने प्रवेश करने की पूरी कोशिश की, लेकिन भारी विरोध की वजह से उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी।
