चीन ने बनाया विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 03:43 AM IST

सुर्खियां

चीन ने बनाया विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल

हांगकांग से मकाउ व चीन के झुहाई शहर को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन कल किया जाएगा।यह अबतक का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इस पुल को बनाने में तकरीबन 20 अरब डॉलर का खर्च आया है। इस पुल के निर्माण कार्य को पूरा होने में 9 साल का समय लगा है। 
Oct 23, 2018, 10:17 am ISTWorldAazad Staff
Bridge
  Bridge

हांगकांग से मकाउ व चीन के झुहाई शहर को जोड़ने के लिए दुनिया के सबसे लंबे पुल का निर्माण किया गया है। इस पुल का उद्घाटन 24 अक्तूबर को किया जाएगा। जिसके बाद ये पुल चीन-हांगकांग के बीच  सड़क यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

पर्ल रिवर एस्चुरी के लिंगदिंग्यांग जल क्षेत्र में बना 55 किलोमीटर लंबा यह पुल विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इस परियोजना का निर्माण दिसंबर 2009 में शुरु हुआ था जिसे बनाने में कई अरब डॉलर का खर्च आया है। इस पुल के बन जाने से हांगकांग से जुहाई की यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर महज आधे घंटे का हो जाएगा। इतना ही नहीं ये पुल नदी के मुहाने पर स्थित अन्य शहरों को भी जोड़ेने का काम करेगा।

-

इस पुल की कुल लंबाई 55 किलोमीटर है बता दें कि इस पुल का कुछ हिस्सा 35 किलोमीटर समुद्र के ऊपर भी है। इस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों को चलाया जा सकेगा।

इस पुल के लिए पानी के नीचे बनी 6.7 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस पुल का उद्घाटन 2016 में होना था, लेकिन किसी कारण वश तारिख को आगे बढ़ा दिया गया और अब इसे कल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।इस उद्घाटन समारोह  के दौरान हांगकांग व मकाउ के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!