's stories
-
मणिपुर और मिजोरम में राहुल हुए कन्फ्यूज तो बीजेपी ने किया ट्रोल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का फेसबुक पर किया गया एक पोस्ट काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस पोस्ट में राहुल गांधी ने मिजोरम की छात्राओं की जगह मणिपुर की छात्राएं लिख दिया जिसके बाद बीजेपी ने आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे राहुल गांधी की अज्ञानता बताया।
-
बांद्रा की स्लम बस्ती में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर
बांद्र के नरगिस दत्त नगर के स्लम बस्ती में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकलकर्मी की 9 गाड़ियां पहुंच चुकी है, आस पास के मकानों को सुरक्षा के लिहाज से खाली करा दिया गया है। इस आग ने कई झुग्गी-झोपडि़यों और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
-
दिल्ली : टावर क्रेन की लिफ्ट गिरने से इंजीनियर सहित तीन मजदूर की मौत
डीडीए फ्लैट के निर्माण कार्य के दौरान 35 फीट ऊंचाई से टावर क्रेन निचे गिरने से एक सर्विस इंजीनियर सहित तीन मजदूर की मौत हो गई। ये घटना सोमवार शाम 4.30 बजे की है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर कारवाई शुरु कर दी है।
-
44 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन पत्र हुए निरस्त
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2018 के 44 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त (कैंसिल) कर दिए गए है। इसी के साथ अब इस परीक्षा में केवल 17.80 अभ्यर्थी ही 18 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।
-
अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल का निधन
अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल का रविवार निधन हो गया। ग्विन रामपाल लंबे समय से ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी।
-
धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से बचें
धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जात है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है।
-
अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते है मलाइका और अर्जुन कपूर !
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अब शादी करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोला है लेकिन वे जल्द ही अपने प्यार का खुलासा करने वाले हैं।
-
अमेज़ॅन प्राइम पर 'कुंग फू पांडा: कुंग फू पांडा ‘पॉ ऑफ डेस्टनी’ श्रृंखला का सीरीज अब अमेज़ॅन प्राइम पर
ड्रीमवर्क्स एनिमेशन टेलीविजन श्रृंखला कुंग फू पांडा का सीरीज ‘ दी पावर ऑफ डेस्टीनी श्रृंखला इस नवंबर अमेज़ॅन प्राइम पर आ रहा हैं। इस रोमांचक कुंग फू पांडा 3 में आपको कई दिलचस्प पात्र देखने को मिलेंगे।
-
एशियन चैंपियंस ट्रोफी: संयुक्त विजेता बने भारत-पाकिस्तान, बारिश के कारण मैच हुआ रद्द
एशियन चैंपियंस ट्रोफी के खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान को संयुत विजेता घोषित कर दिया गया। भारी बारिश के कारण निर्धारित समय के बाद भी मैच शुरू होने का इंतजार किया गया लेकिन जब जब बारिशके कारण खेल के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं दिखीं, तो भारत और पाक को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।
-
सुप्रीम कोर्ट ने एसएससी की स्नातक और उच्चतर माध्यमिक स्तर की परिक्षा दुबरा कराए जाने के दिए आदेश
एसएसएसी सीजीएल की परीक्षा फरवरी 2017 में आयोजित कराई गई थी। जिसके बाद जगह-जगह से गड़बड़ी व पेपर लीक होने की खबर आई थी। इसके साथ ही इस परिक्षा में नकल का भी दावा किया गया था जिसके बाद परीक्षार्थियों ने इस मामले में सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की थी।
-
30 नवंबर से बंद होने जा रहा है एसबीआई का मोबाई वालेट
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआइ ने SBI Buddy एप को बंद करने का फैसला ले किया है। हालांकि बैंक इसकी जगह पर इंटीग्रेटेड डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म SBI YONO को लॉन्च किया है। यहां बता दें कि एसबीआई 31 अक्टूबर से डेबिट कार्ड पर कैश लिमिट को आधी करने जा रहा है।
-
श्रीलंका में बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच गोलीबारी 1 की मौत, 2 जख्मी
श्रीलंका में बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच रविवार को भीड़ ने पेट्रोलियम मंत्री और पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा को बंधक बनाने की कोशिश की इस बीच सुरक्षा कर्मियों ने फाईरिंग की जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है वहीं दो जख्मी है।
