's stories
-
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का 82 वर्ष में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वो पिछले कई समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को खुराना की अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान कीर्ति नगर से रवाना हुई इस बीच बीजेपी के कई बड़े नेता और आम आदमी के नेता शामिल रहे।
-
इंडोनेशियाई विमान 'लॉयन एयर' दुर्घटनाग्रस्त
इंडोनेशिया के समुद्र में 'लॉयन एयर’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 188 यात्री सवार थे। ये हादसा उस वक्त हुआ जब यह विमान जकार्ता से पांकल पिनांग जा रहा था।
-
9 नवंबर को पीएम मोदी केदारनाथ का करेंगे दौरा,कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को केदारनाथ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे यहां नए निर्माण कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे। तीन माह के दौरान पीएम मोदी का यह तीसरा दौरा होगा।
-
दिल्ली की हवा हुई जहरीली: वायु गुणवत्ता सूचकांक 381 पर पहुंचा
एक बार फिर से राष्ट्रीय राजधीनी दिल्ली में में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। रविवार को यहां हवा की गुड़वता, वायु गुणवत्ता सूचकांक 381 दर्ज किया गया जो बेहद खराब की श्रेणी में आता है।
-
धनतेरस 2018 : जानें धनतेरस पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन चाँदी खरीदने की विशेष परंपरा है। चांदी को लेकर ये धारणा है कि चाँदी मनुष्य को जीवन में शीतलता प्रदान करता है। चांदी को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है। धनतेरस के दिन चाँदी खरीदना शुभ इस लिए भी माना गया है क्यों कि चांदी कुबेर की धातु है और धनतेरस पर चाँदी खरीदने से घर में यश, कीर्ति, ऐश्वर्य और संपदा की वृद्धि होती है।
-
श्रीलंका में गहराया राजनीतिक संकट: अमेरिका ने की अपील- संविधान के मुताबिक काम करें सभी दल
श्रीलंका में राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री को हटाए जाने के बाद से राजनीतिक में उथल पुथल मच गई है। वहीं इस मामले को बढ़ता देख शुक्रवार को अमेरिका ने राजनीतिक पार्टियों से संविधान का पालन करने और हिंसा नहीं करने की अपील की है।
-
टेलीकॉम कंपनियों को लगा बड़ा झटका, नये मोबाइल कनेक्शन के लिए आधार पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को मौजूदा मोबाइल फोन ग्राहकों और नए कनेक्शन देने के लिये आधार ई-केवाईसी (ई केवाईसी) सत्यापन बंद करने के लिए कहा है। दूर संचार मंत्रालय की ओर से सभी टेलिकाॅम कंपनियों को 5 नवंबर तक इस आदेश को लागू करने का समय दिया है।
-
झाइयों को कम करने के घरेलू नुस्खे
झाइयों से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप तेज धूप में बाहर ना निकले। अगर धूम में निकलना जरुरी है तो चेहरे को ढककर चलें और छतरी का इस्तेमाल करें।
-
दिशा पाटनी के साथ सेल्फी लेने के बहाने फैन ने की दिशा पाटनी को छूने की कोशिश, भड़क उठे टाइगर श्रॉफ
दिशा पाटनी के साथ सेल्फी लेने के बहाने एक सरफिरे फैन ने ऐसी हरकत की कि वह परेशान हो गईं। शख्स की हरकत देख दिशा के कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्राफ ने उनकी मदद की और उस शख्स को होटल से बाहर निकलवाया।
-
उत्तर प्रदेश : बदायूं में पटाखों की फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत कई घायल
बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग जाने से जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है।
-
टाटा ने टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी की लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
टाटा ने अपनी नई कार टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी को लॉन्च किया है। हालांकि इस कार की पहली झलक ऑटो एक्सपो 2018 में देखने को मिली थी। टाटा ने टियागो जेटीपी की शुरुआती कीमत 6.39 लाख रुपए रखी है, जबकि टाटा टिगोर जेटीपी की कीमत 7.49 लाख रुपए है।
-
आईबीपीएस में एसओ के लिए करें आवेदन, यहां जाने आवेदन करने की अंतिम तिथि
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर ( CRP SPL-VIII ) के पद पर भर्ती के लिए कॉमन रिक्रूमटेंट प्रोसेस (सीआरपी) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू होगी।
