's stories
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस : तीसरे दिन भी ED के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा विदेश में संपत्ति खरीदने में धन शोधन से जुड़े एक मामले में शनिवार को तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। इस सिलसिले में रोबर्ट वाड्रा से ६ और ७ फरवरी को पूछताछ की गई थी।
-
SBI ने होम लोन पर घटाई ब्याज दरें
SBI ने होम लोन पर ब्याज दर को कम कर दिया है। जसके तहत अब ग्राहकों को होम लोन पर पहले से कम EMI देनी होगी। बता दें कि ३० लाख तक के सभी होम लोन पर ब्याज दरों में कटोती की गई है।
-
असम दौरा: पीएम मोदी को लोगों ने दिखाए काले झंडे
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार से उत्तर पूर्व के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी को आज भी रैली के दौरान काले झंडे दिखाए गए। क्षेत्र में तनाव बढ़ न जाए इस लिए गुवाहाटी में निषेधाज्ञा कानून लागू कर दिया गया है।
-
सरस्वती पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये काम
इस साल सरस्वती पूजा ९ और १० फरवरी को मनाई जा रही है। देश के कुछ भागों में चतुर्थी तिथि ९ तारीख को दोपहर से ही समाप्त हो जा रही है और पंचमी तिथि शुरू हो रही है और १० तारीख को पंचमी तिथि २ बजकर ९ मिनट तक रहेगी। इस कारण सरस्वती व बसंत पंचमी दो दिन मनाई जा रही है।
-
खाली पेट लहसुन खाने से होते है ये फायदे
लहसुन का खाली पेट सेवन कई बीमारियों को दूर करता है। ये पेट की समस्याओं के साथ साथ हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने में असरदार है।
-
हालीवुड में डेब्यू करने जा रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करने जा रहे है। पंकज त्रिपाठी हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्स्वर्थ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले है।
-
Samsung Galaxy M30 जल्द हो सकता लॉन्च लीक हुए फीचर्स
Samsung Galaxy M10 और M20 के बाद तीसरा डिवाइस Galaxy M30 जल्द लॉन्च करने वाला है। ये फोन सैमसंग गैलेक्सी M10 और गैलेक्सी M20 का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है।
-
राजस्थान: गुर्जर आरक्षण को लेकर दिल्ली-मुंबई की कई ट्रेने रद्द
गुर्जर समुदाय ने आरक्षण की मांग को लेकर एक बार फिर अपना आंदोलन शुरू किया है। आंदोलनकारियों ने दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की आवाजाही रोक दी।
-
IBPS SO Mains Result 2019: आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
IBPS SO Mains का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जा कर देख सकते है।
-
2nd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया
दूसरे टी २० मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली और इसी के साथ रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर टी२० क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
-
राफेल डील : राहुल गांधी का आरोप - प्रधानमंत्री ने डील में की सौदेबाजी
मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांदी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया और कहा कि मोदी राफेल डील में सीधे तौर पर शामिल है।
-
मायावती को SC से झटका, हाथियों की मूर्तियों पर खर्च पैसे होंगे लौटाने
सुप्रीम कोर्ट ने BSP सुप्रीमो मायावती को “ हाथियों की मूर्तियों ” पर खर्च किए गए सभी सार्वजनिक धन को लौटाने को कहा है। बता दें कि इन मूर्तियों पर मायावती ने बेहिसाब पैसे खर्च किए थे। इस मामले की अगली सुनवाई २ अप्रैल को होगी ।
