's stories
-
मायावती ने १७ जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने को लेकर योगी पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश में १७ पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किए जाने को बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने धोखा करार दिया है।मायावती ने योगी सरकार के इस आदेश को गैर कानूनी और असंवैधानिक बताया है।
-
१०० रुपये सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, नई दरें एक जुलाई से लागू
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में १०० रुपए तक की कटौती की गई है। अब बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर ६३७ रुपये में मिलेंगे। घटी हुई दरें आज से लागू हो गई है। बता दें कि पहले बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत ७३७.५० रुपये थी।
-
राहुल गांधी से मिलेंगे कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहने की करेंगे अपील
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए राहुल गांधी को मनाने की कोशिशें जारी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज राहुल गांधी से मिलेंगे और उनसे पद पर बने रहने की अपील करेंगे। इसके साथ ही बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों के इस्तीफे और चुनाव में हुई हार पर भी मंथन होगा।
-
जम्मू-कश्मीर: केशवान से किश्तवाड़ जा रही बस खाई में गिरी, २४ की मौत
जम्मू कश्मीर के केशवन से किश्तवाड़ के बीच एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मिनी बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में २४ लोगों की मौत हो चुकी है और सात से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
-
जामुन खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बेहद ही लाभदाय है। इतना ही नहीं जामुन एक ऐसा फल है, जिसमें लगभग सभी जरूरी गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते है।
-
उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने १७ जातियों को अनुसूचित जातियों की सूची में डाला
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछड़ी जातियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने १७ पिछड़ी जातियों (OBC) को अनुसूचित जातियों (SC) की सूची में शामिल करने का फैसला किया है।
-
सांसद नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद का फतवा हुआ जारी, साध्वी प्रांची ने कसा तंज
तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां पर देवबंद द्वारा जारी फतवे पर भाजपा नेता साध्वी प्राची ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़की मंगलसूत्र पहने तो वह हराम है लेकिन लव जिहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को फंसाकर उन्हें बुर्का पहनाया जाए तो वह जायज है।
-
जी-२० शिखर सम्मेलन में डिजिटल अर्थव्यवस्था पर हुई चर्चा, पीएम मोदी ने ५ आई सूत्र किए पेश
जी २० शिखर सम्मेलन में आज डिजिटल अर्थव्यवस्था पर चर्चा की गई इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ५ आई " सूत्र प्रस्तुत किया। बता दें कि इस बार जी २० के पहले सत्र का थीम था 'भविष्य का मानव केंद्रित समाज’ ।
-
SBI PO Prelims Result 2019 : एसबीआई पीओ एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट अगले सप्ताह होगा जारी , ऐसे करें चेक
भारतीय स्टेट बैंक अगले हफ्ते एसबीआई पीओ २०१९ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
-
दिल्ली के १२ अस्पताल होंगे बंद, डीपीसीसी ने दिया निर्देश
राजधानी दिल्ली में १२ अस्पतालों पर जल्द ही ताले लटकते हुए नजर आएंगे। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने दिल्ली के १२ अस्पतालों पर बायो मेडिकल अपशिष्ट के निस्तारण के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। है जिसके बाद इन सभी अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है।
-
१ जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, घाटी में बढ़ाई गई सुरक्षा
अमरनाथ यात्रा की शुरुआत एक जुलाई यानी की सोमवार से होने जा रही है। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस को दिया गया है।
-
मुंबई और गुजरात में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मुंबई के कई हिस्सों में हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, यहां के कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, गुजरात के वलसाड में भी हालत बूरी हो रखी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर मुंबई में २४ घंटे और वलसाड में ४८ घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।
