Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:20 PM IST
जम्मू-कश्मीर में एक मेटाडोर मिनी बस के खाई में गिर जाने से २४ लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मेटाडोर मिनी बस केशवान से किश्तवाड़ जा रही थी और इसी बीच बस हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा सुबह करीब ७.५० बजे हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुकाबिक किश्तवाड़ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने २४ यात्रियों के मरने की पुष्टि की है। आईजीपी मनीष कुमार सिंहा ने हादसे की जगह पर २० यात्रियों के शव मिलने की पुष्टि की है। वहीं इस हादसे में सात से आठ लोग जख्मी है। हालांकि मारे गए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और राहत बचाव दल यहां मौके पर पहुंच चुके है। राहत एवं बचाव का काम जारी है।
-घायलों को किश्तवाड़ के एक जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन के लोग और सदस्य भी दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!