राहुल गांधी से मिलेंगे कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, पार्टी अध्‍यक्ष पद पर बने रहने की करेंगे अपील

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:25 PM IST

सुर्खियां

राहुल गांधी से मिलेंगे कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, पार्टी अध्‍यक्ष पद पर बने रहने की करेंगे अपील

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए राहुल गांधी को मनाने की कोशिशें जारी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री आज राहुल गांधी से मिलेंगे और उनसे पद पर बने रहने की अपील करेंगे। इसके साथ ही बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों के इस्तीफे और चुनाव में हुई हार पर भी मंथन होगा।
Jul 1, 2019, 11:02 am ISTNationAazad Staff
Rahul Gandhi
  Rahul Gandhi

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं। २५ मई को राहुल ने इस्तीफे की पेशकश की थी। उन्‍हें मनाने के लिए कांग्रेस नेता लगातार प्रयास कर रहे है। इसी बीच कांग्रेस शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री आज राहुल गांधी से मिलेंगे और उनसे पार्टी के अध्‍यक्ष पद पर बने रहने की अपील करेंगे।  आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की फिलहाल देश के पांच राज्यों में सरकार है। इनमें पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुद्दुचेरी शामिल है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री राहुल के आवास पर पहुंचेंगे। कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों का कहना है कि वे आज हर हाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मना कर रहेंगे। उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेना पड़ेगा। बता दें कि चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली राहुल गांधी की यह पहली बैठक है।

-

 वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा वापस लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उत्थान के लिए इस वक्त राहुल गांधी की जरूरत है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!