's stories
-
सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद
दुनियाभर में कम से कम 30 अलग किस्म के खजूर पाए जाते हैं। भारतीय खजूर के वृक्ष 30-40 फुट ऊँचे होते हैं। खजूर को पिंडखजूर तमर, खुर्मा और पके, सूखे फल को छुहारा, खारिक अथवा अंग्रेजी में डेट के नाम से जाना जाता है। खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमिनो एसिड, फास्फोरस बहुत ही भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में कई चीजों की पूर्ति करते हैं।
-
छठ पर्व के अवसर पर बिहार, बंगाल में सरकारी छुट्टी का ऐलान
आस्था का महापर्व छठ चार दिवसीय उत्सव है। इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को होती है और समापन कार्तिक शुक्ल सप्तमी को। छठ व्रती लगातार 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं।
-
मार्वल कॉमिक्स के जनक, स्टैन ली का 95 साल की उम्र में निधन
स्पाइडर मैन, आयरन मैन जैसे कई किरदारों को स्टैन ली ने ही गढ़ा था, जिन्हें दुनियाभर में पसंद किया गया। वे मार्वल कॉमिक्स के रियल लाइफ सुपरहीरो थे। 17 साल की उम्र से ही 'स्टैन ली' ने टाईमली कॉमिक्स में नौकरी करनी शुरु कर दी थी।
-
अनंत कुमार की अंतिम यात्रा आज, श्रद्धांजलि देने के लिए पक्ष विपक्ष के नेताओं का हुजूम उमड़ा
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार का सोमवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार ब्राह्मण रीति-रिवाजों से किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।
-
पुणे की सड़कों पर थूकना पड़ सकता है महंगा, करनी पड़ सकती है सफाई, देना पड़ सकता है जुर्माना
पुणे नगर निकाय ने सड़को को साफ करने के लिए फैसला किया है कि यदि कोई सड़क पर थूकता हुआ दिखेगा तो उसे अपनी थूक खुद साफ करनी पड़ेगी इसके साथ ही उसे 150 रुपये तक का जुर्माना भी देना होगा।
-
एयर एशिया यात्रियों को दे रही है सस्ते में टिकट खरीदने का मौका, मात्र 399 में भरिए उड़ान
एयर एशिया मात्र 399 रुपये में घरेलू वन-वे टिकट की शुरुआत कर रही है। वहीं 1,999 रुपये में विदेश यात्रा करने का ऑफर भी दे रही है। इस ऑफर के तहत 18 नवंबर तक टिकटों की बुकिंग कराई जा सकती है।
-
चक्रवात गाजा: अगले 24 घंटों में कहर बरपा सकता है चक्रवात गाजा, 30 हजार से ज्यादा राहतकर्मी बचाव के लिए तैनात
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात गाजा के कारण अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। इधर जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाको में भी भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है।
-
छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में बंद रहेंगे सभी स्कूल
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट गवर्नर के समक्ष 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव रखा था। आस्था का महापर्व छठ इस साल 11 नवंबर से शुरू हो कर और 14 नवंबर को खत्म होगा। 14 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दे कर पूजा समाप्त की जाती है।
-
सबरीमाला मंदिरः 45 पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज कर सकता है विचार
सुप्रीम कोर्ट आज सबरीमला मंदिर में दायर 45 पुर्निवचार याचिकाओं पर आज अपना फैसला सुना सकता है। इससे पहले केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति वाले उसके 28 सितंबर के फैसले पर पुर्निवचार करने की मांग की गई थी।
-
रिलीज होने से पहले ही विवादों में आई फिल्म केदारनाथ
फिल्म केदारनाथ लव जिहाद" के आरोपों के कारण विवादों में घिर चुकी है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान मुख्य भूमिका में है। सारा अली खान इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है।
-
बरगाड़ी कांड: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और अभिनेता अक्षय कुमार को एसआईटी ने किया तलब
पंजाब सरकार के मुताबिक एसआईटी के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को 16, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को 19 और अक्षय को 21 नवंबर को अमृतसर सर्किट हाउस हाजिर होना होगा। इन लोगों पर सिखों के पवित्र धर्मग्रन्थ गुरु ग्रन्थ साहिब के अपमान और कोटकापुरा में पुलिस फायरिंग की घटना के संबंध में मामला दर्ज है।
-
सीबीआई विवाद मामला, सीवीसी ने कोर्ट में सौपी रिपोर्ट 16 तक टली सुनवाई
सीबीआई में राकेश अस्थाना पर 3 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले के तहत अस्थाना ने सीबीआई चीफ वर्मा पर 2 करोड़ रुपए की घूस लेने का आरोप लगाया है। 26 अक्टूबर को सीवीसी को सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
