's stories
-
आईसीसी ने महिला क्रिकेट को लेकर उठाया बड़ा कदम, अब बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होंगी टीमें
बर्मिंघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। जिसमें महिला क्रिकेट टीम को खेलने का मौका दिया जा सकता है। इसकी पुष्टी सोमवार को की गई है।
-
ईरान में भूकंप के तेज झटके, 170 घायल
ईरान की इराक से सटी हुई पश्चिमी सीमा के निकट रविवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। भूकंप की वजह से कम से कम 170 लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसका असर इराक की राजधानी बगदाद तक महसूस किया गया।
-
एक जनवरी से काम नहीं करेंगे ये एटीएम-डेबिट और क्रेडिट कार्ड, आप भी कर लें चेक
आरबीआई के मुताबिक निजी और सराकरी बैंकों के सभी मैग्नेटिक स्ट्राइप कार्ड 31 दिसंबर 2018 के बाद काम करना बंद कर देंगे। अभी देश में दो तरह के एटीएम कार्ड का प्रयोग किया जाता है। जिनमें से एक मैग्नेटिक स्ट्राइप वाला और दूसरा चिप वाला कार्ड है
-
एचएसएससी एसआई का एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, यहां करें चेक
एचएसएससी एसआई भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारो का इंतजार आज खत्म हो सकता है। एचएसएससी एसआई भर्ती परीक्षा 2018 का आज एडमीट कार्ड जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारी वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जा कर एडमीटकार्ड डाउनलोड कर सकते है।
-
26/11 मुंबई हमलाः 10वीं बरसी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने शहीदों को किया याद
मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की आज दसवीं बरसी है। भारत के इतिहास में कभी ना भूल पाने वाला ये दिन काले दिवस के रुप में याद किया जाता है। देश पर यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जाता है। 60 घंटों तक आतंक के खौफ में थी मुम्बई।
-
मुंबई 26/11 आतंकी हमले की 10वीं बरसी आज
26/11 को हुए आतंकी हमले की आज 10वीं बरसी है। इस मौके पर अमेरिका ने भारत के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। अमेरिकी राज्य सचिव माइक पोम्पियो ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के दोषियों की जानकारी देने वाले को 50 लाख डाॅलर इनाम देने की घोषणा की है।
-
सोनाक्षी सिन्हा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, 37 लाख खर्च कराने के बाद भी नहीं आईं शो में
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनसे जुड़ी इवेंट कंपनियों पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। ये पूरा मामला दिल्ली में आयोजित फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। इस कार्यक्रम में आने के लिए सोनाक्षी ने किस्तो में आरटीजीएस के जरिए ऑनलाइन पैसे लिए।
-
अयोध्या विवाद : भाजपा सांसद साक्षी महाराज को डी कंपनी ने दी बम से उड़ाने की धमकी
अयोध्या मसले में बढ़ते विवादित बयान को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महराज को शनिवार को आईएसडी काल के जरिए डी-कंपनी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। सांसद ने इसकी पुष्टि करते हुए एसपी को इसकी सूचना दी है।
-
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप: मेरीकॉम के बाद सोनिया चहल ने बनाई फाइनल में जगह
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की सोनिया ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता उत्तर कोरिया की सोन ह्वा जो को 5-0 से मात देते हुए फाईनल में जगह बना ली है। 21 साल की सोनिया ने 2016 में अपने करियर की शुरूआत की थी।
-
छतरपुर : पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस में मुकाबला करने की हिम्मत नहीं, इसलिए मेरी मां को राजनीति में घसीटा
विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री आज मध्य प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे है। इस बीच उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे-जैसे आखिरी दौर निकट आ रहा है, बीजेपी का उत्साह बढ़ रहा है और कांग्रेस के खेमे में बेचैनी बढ़ रही है।
-
बीएसएससी का एडमिट कार्ड हुआ जारी, परीक्षा केंद्र में जाने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान
बिहार लोक सेवा आयोग (बीएसएससी) 2018 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
95 साल के व्यक्ति पर 36,000 हत्याओं का लगा आरोप
जर्मनी के 95 साल के एक व्यक्ति पर नाजी यातना शिविर में 36 हजार लोगों की हत्या करने का आरोप लगा है। यह व्यक्ति द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शिविर में एक गार्ड के रूप में तैनात था।
