's stories
-
दक्षिण भारत में चक्रवात ‘फैनी’ का रेड अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में नहीं उतरने की सलाह
मौसम विभाग ने ३० अप्रैल को चक्रवात फैनी को लेकर तमिलनाडु के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मछुआरों को समुद्र में नहीं उतरने की सलाह दी गई।
-
मोदी की बायोपिक लोकसभा चुनाव के बाद होगी रिलीज
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को रिलीज करने के मामले में चुनाव आयोग के फैसले में दखल देने से इंकार कर दिया। फिल्म लोकसभा चुनाव के बाद रिलीज की जाएगी।
-
श्रीलंका: सुरक्षा बलों ने १५ आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान १५ आतंकी मारे गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया जिसमें छह बच्चों और तीन महिलाओं समेत कम से कम १५ लोगों की मौत हो गई।
-
एयर इंडिया का सर्वर डाउन, करीब ६ घंटे तक प्रभावित रहीं उठाने
एयर इंडिया का सर्वर शुक्रवार देर रात खराब हो गया। जिसकी वजह से एयरलाइन दुनियाभर के हवाईअड्डों पर यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने में असमर्थ रही। इसकी वजह से घरेलू उठानों के साथा साथ अंतराष्ट्रीय उठानों पर भी असर पड़ा। इस दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर यात्री काफी परेशान नजर आए।
-
आसाराम का बेटा नारायण बलात्कार मामले में दोषी करार, ३० अप्रैल को कोर्ट सुनाएगी सजा
आसाराम के बेटे नारायण साई को कोर्ट ने बलात्कार मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट ३० अप्रैल को नारायण साई के खिलाफ सजा का ऐलान करेगा। बता दें कि सूरत से दो बहनों ने साई पर बलात्कार का आरोप लगाया था।
-
भाजपा में शामिल हुए दलेर मेहंदी, पंजाब से लड़ सकते हैं चुनाव
पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में दलेर मेहंदी ने भाजपा की अध्यक्षता ग्रहण की।
-
पेप्सिको ने गुजरात के आलू किसानों पर दर्ज कराया केस, मुआवजे के तौर पर १ करोड़ की मांग
गुजरात के किसानों को आलू उगाना भारी पड़ रहा है।दरसल विदेशी कंपनी पेप्सिको ने एक खास किस्म का आलू उगाने वाले किसानों पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए १ करोड़ रुपये का मुकदमा ठोक दिया है। जिसके कारण गुजरात के कुछ किसानों को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे है।
-
नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से भरा नामांकन, एनडीए के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन भरने से पहले पीएम ने वाराणसी के कालभैरव मंदिर में पूजा अर्चना की।
-
ब्रिटेन: टाटा स्टील प्लांट में धमाका, २ कर्मचारी घायल
ब्रिटेन के साउथ वेल्स स्थित पोर्ट टैलबोट में टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट की खबर सामने आई है। साउथ वेल्स पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में २ कर्मचारी घायल हुए है। टाटा स्टील के यूरोप ट्विटर अकाउंट पर भी इसकी जानकारी दी गई है।
-
UP Board Result: यूपी बोर्ड १०वीं और १२वीं का रिजल्ट २७ को होगा जारी
यूपी बोर्ड ने १०वीं और १२वीं की परीक्षा का परिणाम २७ अप्रैल को जारी करने का ऐलान किया है । छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in पर जा कर देख पाएंगे।
-
काशी में बोले पीएम मोदी - कितना ही गंदा कूड़ा-कचरा हो मैं उससे खाद बनाता हूं और फिर उसमें कमल खिलाता हूं
पीएम मोदी आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार, शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, रामविलास पासवान सहित कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।
-
साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय को बताया ‘आतंकी’, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ विवादित बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह को आतंकी बताया है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा से इस मामले में जवाब मांगा है।
