Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:28 AM IST
ब्रिटेन के साउथ वेल्स स्थित पोर्ट टैलबोट में टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट की खबर सामने आई है। साउथ वेल्स पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में २ कर्मचारी घायल हुए है। टाटा स्टील के यूरोप ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है।
ब्रिटेन के पोर्ट टैलबोट, वेल्स स्थित टाटा स्टील प्लांट में कम से कम तीन विस्फोट हुए हैं। यूके की मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है। धमाके के बाद प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
-बतया जा रहा है कि ये धमाके स्थानीय समय के मुताबिक तड़के करीब ३.३० पर हुआ। इस धमाके में फिलहाल दो कर्मचारियों के घायल होने की खबर सामने आई है। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। पूलिस ने इस मामले में जांच शुरु कर दी है।
वहीं प्लांट के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने ट्विटर कर इसकी जानकारी दी है कि ये धमाका इतने जोरदार का था कि उनके घर कुछ समय तक हिलते रहे। इतना ही नहीं दूर तक आग की लपटें भी देखी जा सकती थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!