's stories
-
केरल में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या ८० के पार
केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर ८५ हो गई, जबकि लापता लोगों की संख्या ५३ बताई जा रही है। इस आपदा में ३० से ज्यादा लोग घायल हुए है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
-
चक्रवात 'लेकिमा' से मरने वालों की संख्या बढ़कर ३३ हुई
पूर्वी चीन में लेकिमा तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर ३३ हो गई है।स्थानीय प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस शक्तिशाली चक्रवाती तूफान के कारण पूरे क्षेत्र में भारी तबाही भी हुई है। १६ लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं।
-
CA Result 2019: आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट १४ अगस्त को होगा जारी
सीए फाउंडेशन और फाइनल परीक्षा का परिणाम बुधवार १४ अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर देख पाएंगे।
-
मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया जियो गीगा फाइबर मंथली टेरिफ प्लान ७०० में मिलेगा जियो गीगाफाइबर
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने घोषणा की है कि ५ सितंबर को जियो फाइबर सेवाएं (Jio GigaFiber Plan) को लॉन्च कर दिया जाएगा।
-
कर्नाटक सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पीएम मोदी से लगाई ३००० करोड़ मदद की गुहार
कर्नाटक में लगातार बारिश के कारण सारी नदियां उफान पर हैं। १ ४ जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। जहां बचाव दल लोगों तक राहत समाग्री पहुंचाने में लगा हुआ है साथ ही खतरे को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
-
महिला रेसलर बबीता फोगाट और पिता महावीर सिंह आज भाजपा में होंगे शामिल
पदक विजेता महिला रेसलर बबीता फोगट और उनके पिता महावीर सिंह फोगाट सोमावार को दिल्ली के हरियाणा भवन में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि बबीता दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जे.जे.पी) के लिए पहले प्रचार कर चुकी हैं।
-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-अजहा की बधाई
आज देश भर में ईद-उल-अजहा यानी की बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
-
आरयूजे ग्रुप को इंडस्ट्री चैम्पियन अवार्ड २०१९ से किया सम्मानित
राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने आरयूजे ग्रुप को इंडस्ट्री चैम्पियन अवार्ड २०१९ से सम्मानित किया। इस सम्मेलन में जयपुर की कई कंपनियों को संबंधित श्रेणियों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
-
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा फीस में इजाफा, एससी-एसटी छात्रों को २४ गुना ज्यादा देनी होगी फीस
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए १०वीं और १२वीं की बोर्ड फीस बढ़ाए जाने पर सफाई दी है। बोर्ड ने कहा कि फीस पूरे देश के लिए बढ़ाई गई है, सिर्फ दिल्ली के लिए नहीं। सी.बी.एस.ई ने कहा कि उसकी ओर से पिछले ५ वर्ष में फीस नहीं बढ़ाई गई।
-
सिंगर हनी सिंह के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वॉरंट
सिंगर हनी सिंह के खिलाफ लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामले की सुनवाई ११ सितंबर को होगी। आई.पी.एस अमिताभ ठाकुर ने हनी सिंह के खिलाफ ११ दिसंबर २०१२ को गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया था।
-
भारतीय रेलवे ने २२१ ट्रेनों को किया रद्द, कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव
देशभर में भारतीय रेलवे (Indian Railway) के अलग-अगल जोन में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके कारण शनिवार को २२१ ट्रेनों (Train) को रद्द कर दिया गया है जबकि ८९ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
-
CAT 2019 Registration: कैट में रजिस्ट्रेशन शुरु, करें आवेदन
कैट २०१९ (CAT 2019) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। उम्मीदवारा ऑफिशल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केंद्र पर २४ नवंबर २०१९ को होगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
