's stories
-
जम्मू-कश्मीर में धारा १४४ लागू, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ़्ती नज़रबंद
जम्मू-कश्मीर में सोमवार आधी रात से सुरक्षा सख़्त कर दी गई है। श्रीनगर में आज सुबह ६ बजे से धारा १४४ लागू कर दी गई है वहीं जम्मू में कर्फ़्यू लागू कर दिया गया है।
-
नागपंचमी पूजन का है विशेष महत्व
नाग पंचमी (Nag Panchami) ऐसा पर्व है जिसमें सांप या नाग को देवता (Nag Devta) मानकर उसकी पूजा की जाती है। नाग पंचमी के दिन लोग दिन भर व्रत करते हैं और सांपों को दूध पिलाते हैं।
-
Bihar Anganwadi Bharti 2019: बिहार में महिला आंगनवाड़ी के लिए ५ अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
बिहार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के २ हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख २५ जुलाई २०१९ थी। जिसे अब बढ़ा ५ अगस्त कर दिया गया है। चयनित महिला कार्यकर्ता को १२ हजार रुपए मासिक सैलरी मिलेगी।
-
CBSE: ९वीं और ११वीं में स्कूल बदलना होगा मुश्किल, दाखिले के लिए ये है नए नियम
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सी.बी.एस.ई ने स्कूल में एडमिशन के नियमों में बदलाव किया है। अब ९वीं और ११वीं में स्कूल बदलना पहले से मुश्किल होगा। जो छात्र स्कूल बदलने की सोच रहे है तो उन छात्रों के लिए अच्छा होगा की वे १५ अगस्त, २०१९ तक एडमिशन ले लें। इस तारीख तक एडमिशन लेने पर बोर्ड कोई एक्शन नहीं लेगा और न ही कोई प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी.
-
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ५% तक हो सकती है बढ़ोतरी
केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance or DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कभी भी कर सकती है. इस बार डी.ए (DA) में ५% फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी। जिसके बाद सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों की १२,५०० रुपये अधिकतम सैलरी बढ़ जाएगी।
-
केरल : आईएएस अधिकारी की गाड़ी से टकरा कर पत्रकार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
शराब के नशे में धुत आई.ए.एस अधिकारी ने एक पत्रकार की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके कारण पत्रकार की मौत हो गई। मृतक की पहचान ३५ साल के केएम बशीर के तौर पर हुई है। वह त्रिवेंद्रम में सिराज अखबार के ब्यूरो चीफ थे।
-
भारतीय मूल की डॉक्टर भाषा मुखर्जी ने मिस इंग्लैंड २०१९ का खिताब किया अपने नाम
भारतीय मूल की २३ वर्षीय डॉक्टर ने मिस इंग्लैंड का खिताब अपने नाम किया। इस दौड़ में दर्जनों मॉडल थीं, लेकिन आखिरकार ताज उनके सिर पर सजा।
-
एच.डी.एफ.सी बैंक ने ११७५५ फीट की ऊंचाई पर खोला पहला ए.टी.एम
केदरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब वहां ए.टी.एम (ATM) की सुविधा भी मिलेगी। श्रद्धालु अब सभी मौसम में २४ घंटे इस ए.टी.एम की सुविधा उठा सकते हैं।
-
आज से भाजपा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम शुरु, सासंद सीखेंगे सियासत के गुर
प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सांसदों के लिए दिल्ली में दो दिवसीय 'अभ्यास वर्ग' की शुरुआत की है। इस 'अभ्यास वर्ग’ में पीएम मोदी सांसदों को ख़ास टिप्स देंगे।
-
मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह सड़को पर पानी भरने से जनजीवन ठप
मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है जिसके कारण जनजीवन ठप पड़ गया है। वहीं ठाणे में आज सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।
-
आतंकवाद के खिलाफ राज्यसभा में पास हुआ यू.ए.पी.ए संशोधन विधेयक बिल
राज्यसभा में शुक्रवार को यू.ए.पी.ए (UAPA) बिल राज्यसभा में पास हो गया है। बिल के समर्थन में १४७ और विपक्ष में ४२ वोट पड़े। इस बिल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आई.ए) को और शक्तिशाली बनाने का प्रावधान किया गया है।
-
साध्वी प्रज्ञा को जबलपुर हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है जिसमें कहा गया है कि साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान धर्म के आधार पर वोट मांगे। इसलिए उनका निर्वाचन रद्द किया जाना चाहिए।
