कर्नाटक सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पीएम मोदी से लगाई ३००० करोड़ मदद की गुहार

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 10:45 AM IST

सुर्खियां

कर्नाटक सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पीएम मोदी से लगाई ३००० करोड़ मदद की गुहार

कर्नाटक में लगातार बारिश के कारण सारी नदियां उफान पर हैं। १ ४ जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। जहां बचाव दल लोगों तक राहत समाग्री पहुंचाने में लगा हुआ है साथ ही खतरे को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
Aug 12, 2019, 2:48 pm ISTNationAazad Staff
floods
  floods

बाढ़ से बेहाल कर्नाटक सरकार ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने नरेंद्र मोदी सरकार से तीन हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग की है। इस सिलसिले में सीएम येदियुरप्पा १६ अगस्त को दिल्ली भी आ सकते हैं। कर्नाटक एक अगस्त से ही भारी मॉनसूनी बारिश और तूफान का कहर झेल रहा है।

कर्नाटक में बाढ़ की वजह से अब तक ४० लोगों की मौत हो चुकी है,वहीं इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई लोग लापता बताए जा रहे है। लगातार बारिश हो रही है जिससे सारी नदियां उफान पर हैं। १४  जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। कर्नाटक में बचाव व सुरक्षा अभियान जारी है। अबतक १५,७,४९८ लोग राहत सीविरों में शरण लिए हुए हैं वह जल्द से जल्द मौसम के बेहतर होने की प्राथर्ना कर रहे हैं।

-

बता दें कि बाढ़ के कारण प्रदेश में ढाई हजार किलो मीटर सड़के छतिग्रस्त हो गई है। जिसे बनाने में करीब १५ सौ करोड़ रुपए लगेंगे। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में खेतो में लगी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। राज्य सरकार समय समय पर राहत कार्यों के लिए पैसा जारी कर रही है पर वह नाकाफी साबित हो रहा है। और अब राज्य सरकार ने इस आपदा से निपटने के लिए केंद्र सराकर से मदद की गुहार लगाई है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!