's stories
-
सिख विरोधी दंगे में दिल्ली हाईकोर्ट ने सज्जन कुमार को सुनाई उम्र कैद की सजा
1984 में सिख विरोधी दंगे में दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार समेत 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 31 दिसंबर तक कोर्ट ने सज्जन कुमार को सरेंडर करने का निर्देश दिया है। बता दें कि सज्जन कुमार दिल्ली के राजनगर में 5 सिखों की हत्या का दोषी है।
-
'फेथाई' चक्रवाती तूफान: आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत 3 राज्यों में हाई अलर्ट
आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्र में 'फेथाई' चक्रवात का खतरा बढ़ता दिख रहा है। इसके चलते दोनों राज्यों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। यहां हवाओं की गति आज 100 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
-
दिलीप कुमार के बंगले पर बिल्डर की नजर, पत्नी सायरा बानो ने पीएम मोदी से मांगी मदद
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने अपने बंगले को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जताई है।
-
छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में आज होगी कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की ताजपोशी
बीजेपी के मजबूत किले माने जाने वाले तीन हिंदी राज्यों में आज नई सरकारें बनने जा रही हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। इस दौरान कई दिग्गज नेता समारोह में मौजूद होंगे।
-
प्रधानमंत्री रविवार को सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली का करेंगे दौरा, 1100 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने का दौरा करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 232 के पुर्निर्निमत 133 किलोमीटर लंबे रायबरेली मार्ग को राष्ट्र को सर्मिपत करेंगे।
-
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम 2018 का प्रवेश पत्र हुए जारी
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस ने आईबीपीएस विशेषज्ञ अधिकारी, एसओ प्रीलिम 2018 के प्रवेश पत्र जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे ibps.in पर जा कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।
-
वर्ल्ड टूर फाइनल्स: पीवी सिंधु ने बनाई फाइनल में जगह
ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ ने विश्व टूर फाइनल्स के अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की रतचानोक इंतनोन को मात दे कर फाइनल में जगह पक्की की है।
-
श्रीलंका : महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह विक्रमसिंघ को प्रधानमंत्री का पदभार सौपा जाएगा। विक्रमसिंघ सोमवार को प्रधानमंत्री की सपथ लेंगे।
-
रिपोर्ट में खुलासा : जॉनसन एंड जॉनसन पाउडर से बच्चों को कैंसर का खतरा, सबकुछ जानने के बाद भी सालों से बेचे जा रहे है प्रोडक्ट
अमेरिका में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी पर 32 हजार करोड़ का जुर्माना लगा है। एक महिला ने टैल्कम पाउडर के इस्तेमाल से हुए कैंसर को लेकर कंपनी पर मुकदमा किया था।
-
अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के अगले सीएम,सचिन पायलट चुने गए उपमुख्यमंत्री
कांग्रेस ने राजस्थान में अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। वहीं सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।
-
साजिद खान को इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन से किया निलंबित
सजिद खान पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा और सिमरन सूरी ने मी टू कैंपेन के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया था । इसके बाद अभिनेत्री अहाना कुमरा ने भी अब साजित खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद आईएफटीडीए ने साजिद को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है।
-
कर्नाटक में प्रसाद खाने से 11 लोगों की मौत, 72 लोग अस्पताल में भर्ती
चामराजनगर में प्रसाद खाने से 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 72 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाममराजनगर के एसपी धर्मेंद्र कुमार मीणा ने इस ख़बर की पुष्टि की है।
