's stories
-
दल्ली : 9 दिवसीय विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत आज से
दिल्ली विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत आज से होने जा रही है। मेले में प्रवेश के लिए तकरीबन 50 मेट्रो स्टेशनों पर टिकटें उपलब्ध कराई गई है वहीं कुछ मेट्रो स्टेशनों पर इसके लिए विशेष काउंटर भी बनाए गए है।
-
दिलीप कुमार-सायरा बानो ने बिल्डर को भेजा मानहानि का नोटिस
बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो ने बिल्डर समीर भोजवानी को 200 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। सायरा ने आरोप लगाया है कि भोजवानी ने उनके बंगले पर जबरन मालिकाना हक और झूठा दावा करने व लोगो के सामने उनकी छवी खराब करना चाहा है।
-
सीटीईटी रिजल्ट 2018 : सीटीईटी के नतीजे घोषित, यहां करे चेक
सीबीएसई की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी वो सीटीईटी की आदिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
-
जम्मू-कश्मीर: चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा पुल इस साल बन कर हो जाएगा तैयार
चिनाब नदी पर बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे पुल के निर्माण कार्य में डीआरडीओ समेत देश के 15 बड़े इंस्टीट्यूट कोंकण रेलवे की मदद कर रहे है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये पुल इस साल तक बन कर तैयार हो जाएगा। बता दें कि अभी फ्रांस के तरन नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज बना हुआ है। इस ब्रिज का सबसे ऊंचा खंभा 340 मीटर है।
-
मणिपुर: पीएम मोदी का मणिपुर दौरा कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में 1500 करोड़ रुपए की लागत वाली, 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने यहां 400kV डबल सर्किट सिल्चर-इम्फाल लाइन का उद्घाटन भी किया।
-
बीटेक करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, ‘पीएम रिसर्च फेलोशिप’ को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
बीटेक करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार ने ‘पीएम रिसर्च फेलोशिप’ को मंजूरी दे दी है। इस फेलोशिप की मदद से अब आईआईटी, आईआईएसईआर और एनआईटी के छात्रों को 70,000 से लेकर 80,000 रुपये मासिक फेलोशिप दी जायेगी।
-
लोक और आस्था से जुड़ा है कुंभ, जाने इसका महत्व
15 जनवरी को मकरसंक्राति के पहले शाही स्नान के साथ ही प्रयागराज में कुंभ का शुभारंभ हो जाएगा। इसे लेकर तैयारियां भी जोरो पर है। तकरीबन 2 महीने चलने वाले इस आयोजन में संगम नगरी प्रयाग को सांस्कृतिक रंगों में सराबोर करने में प्रशासन जुट चुकी है।
-
आम के पत्ते मधुमेह व रक्तचाप जैसी कई बीमारियों को करे दूर
आम के पत्ते किसी ओषधी से कम नही है। ये मधुमेह, रक्तचाप, सर्दी, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, पेट दर्द जैसी कई परेशानियों को दूर करने में असरदार है। आज कल पेट दर्द व गैस की समस्या आम बात है लेकिन इस समस्या को आम की पत्तियों के इस्तमाल से दूर किया जा सकता है। आम के पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठकर इसको छान कर पी लें। इस पानी को पीने से पेट की परेशानियां दूर हो जाएंगी।
-
अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट में 10 जनवरी तक टली सुनवाई, नई बेंच का होगा गठन
सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले में अब 10 जनवरी को अगली सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि नई बेंच अब इस मामले पर सुनवाई करेगी।
-
नेस्ले कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में कबूला 'मैगी नूडल्स' में था सीसा
बच्चों और युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय 'मैगी नूडल्स एक बार फिर से विवादों में आ गया है। 'मैगी नूडल्स' में ज्यादा मात्रा मे सीसा पाए जाने की बात कंपनी के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में स्विकार की है। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में कार्रवाई की इजाज़त सरकार को दे दी है।
-
46 साल की श्रीलंकाई महिला ने पुलिस सुरक्षा के बीच सबरीमाला मंदिर में किया प्रवेश
सबरीमाला मंदिर में बुधवार को दो महिलाओं के प्रवेश के बाद राज्य में विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार देर रात एक श्रीलंकाई महिला भी मंदिर द्वार तक पहुंची, हालांकी वो भगवान अयप्पा के दर्शन करने में असफल रही।
-
अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी अजय माकन के ट्वीट से भी साझा की गई है कि उन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि माकन का इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं, इसे लेकर अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
