दल्ली : 9 दिवसीय विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत आज से

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 12:35 PM IST

सुर्खियां

दल्ली : 9 दिवसीय विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत आज से

दिल्ली विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत आज से होने जा रही है। मेले में प्रवेश के लिए तकरीबन 50 मेट्रो स्टेशनों पर टिकटें उपलब्ध कराई गई है वहीं कुछ मेट्रो स्टेशनों पर इसके लिए विशेष काउंटर भी बनाए गए है।
Jan 5, 2019, 11:07 am ISTNationAazad Staff
World Book Fair
  World Book Fair

किताब प्रेमियों के लिए आज से प्रगति मैदान में 27वां विश्व पुस्तक मेले का आयोजन शुरू होने जा रहा है। विश्व पुस्तक मेले में कई जानी मानी शख्सियत शिरकत करेंगी। इनमें नृत्य, गायन एवं रंगमंच तमाम क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां शामिल रहेंगी। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) और आइटीपीओ (भारतीय व्यापार संव‌र्द्धन परिषद) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर द्वारा किया जाएगा। पुस्तक मेले की थीम 'रीडर्स विद स्पेशल नीड्स' रखी गई है, जो खासतौर पर बच्चों के लिए है।

इस बार पुस्तक मेले में 700 प्रकाशक भाग लेंगे और 1350 के करीब बुक स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां पाठक भारतीय भाषाओं की किताबों के साथ ही करीब 2 दर्जन विदेशी भाषाओं के साहित्य को भी पढ़ पाएंगे। विश्व पुस्तक मेला 13 जनवरी तक चलेगा। बता दें कि प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर टिकटें सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक बेची जाएंगी। मेला सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक लगेगा।

-

इन मेट्रों स्टेश पर मिल रही है टिकट -

रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, रोहिणी (पश्चिम) और रिठाला पर टिकटें उपलब्ध होंगी।

येलो लाइन पर जहांगीर पुरी, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, हौज खास, मालवीय नगर, आईएनए, साकेत और हुडा सिटी सेंटर से टिकटें ली जा सकती हैं।

ब्लू लाइन पर नोएडा सिटी सेंटर, नोएडा सेक्टर-18, वैशाली, आनंद विहार, प्रगति मैदान, मंडी हाउस, राजेंद्र प्लेस, कीर्ति नगर, जनक पुरी (पश्चिम) और द्वारका मोड़ पर टिकटें उपलब्ध होंगी।

...
-

Featured Videos!