's stories
-
त्रिपुरा के १६८ पोलिंग बूथ पर १२ मई को दोबारा से होंगे मतदान
त्रिपुरा वेस्ट के १६९ पोलिंग बूथ पर एक बार फिर से वोटिंग की जाएगी। चुनाव आगो ने इस फैसले के पिछे ख़राब कानून व्यवस्था का हवाला दिया है। बता दें कि त्रिपुरा वेस्ट में ११ अप्रैल को मतदान हुए थे।
-
भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, उड़ान भरते समय विमान रनवे पर फिसला
भारतीय वायु सेना (IAF) एएन -३२ ने मुंबई एयरपोर्ट से उडान भरते समय २७ रनवे को पार कर गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
-
करेला है ओषधीय गुणों से भरपुर
करेले में विटामिन ए, बी, बी१, बी२, कैल्सियम, आयरन, कापर, फास्फोरस, पोटैसियम, जिंक आदि पौषक तत्व पाए जाते है। जो हमारे सेहत को फीट रखने के लिए बहुत जरूरी होते है। करेले में कॉलिन तथा ल्यूटेन नामक तत्व भी पाए जाते है जो त्वचा , बाल , नर्व तथा आँखों के लिए फायदेमंद होते है।
-
ओडिशा : चक्रवात 'फानी' पीड़ितों के लिए अक्षय ने दान किए १ करोड़ रुपए
ओडिशा में आए चक्रवाति तूफान फानी के कारण लोगों के जीवनशैली में उथल-पुथल मचा दी। कई लोगों को अपने घर से बेघर होना पड़ा तो वहीं कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अक्षय कुमार ने पीड़ितों के लिए १ करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है।
-
तत्काल टिकट में हुआ बदलाव, १९ स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग का समय बदला
भारतीय रेलवे ने आज से तत्काल टिकटों की बिक्री में बदलाव किया है। अब १९ स्टेशनों पर तत्काल बुकिंग का समय ११ से बढ़ा कर ११.३० कर दिया गया है। बता दें कि यात्रियों को दलालों से बचाने के लिए रेलवे ने इस तरह का कदम उठाया है।
-
आईसीएसई १०वी व १२वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में घोषित
आईसीएसई परीक्षा परिणाम २०१९ की घोषणा बस कुछ ही देर में होने वाली है। छात्र अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.cisse.org पर जा कर देख पाएंगे।
-
भारत में आज लॉन्च होगा नोकिया ४.२, जाने क्या है इसकी खासियत
भारत में नोकिया ४.२ स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को इसी साल सबसे पहले बार्सिलोना में लॉन्च किया गया था। भारत में इस फोन का मुकाबला रेडमी नोट ७ प्रो, रियलमी ३ प्रो और सैमसंग गैलेक्सी एम ३० जैसे स्मार्टफोन्स से रहेगा।
-
चीन सरकार ने मुसलमानों के रोज़ा रखने पर लगाया प्रतिबंध
चीन की सरकार ने उइगुर मुसलमानों को रमजान के दौरान रोजा रखने पर पाबंदी लगा दी है। चीनी सरकार के इस फैसले के बाद उइगुर मुसलमानों को यहां रोजा रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
-
सुप्रीम कोर्ट ने VVPAT पर पुनर्विचार याचिका की ख़ारिज
लोकसभा चुनाव २०१९ के बीच वीवीपीएमटी को लेकर २१ दलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें इस बात का जिक्र था कि ५० फीसदी वीवीपैट पर्चियों की ईवीएम से मिलान का आदेश चुनाव आयोग को दिया जाए। जिसे आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
-
सीएम भूपेश बघेल का विवादित बयान , कहा- पीएम मोदी ने मानसिक संतुलन खो दिया है, उन्हें इलाज की जरूरत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर जवाब देते हुए विवादित बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और उन्हें इलाज कराने की जरूरत है।
-
आज से चार धाम की यात्रा शुरु, गंगोत्री और यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों की यात्रा की शुरूआत हो जायेगी।
-
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर रेप और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। करण पॉपुलर एक्ट्रेस मोना सिंह के एक्स बॉयफ्रेंड हैं।
