Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 01:25 AM IST
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मंगलवार को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों की यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट ९ मई को खुलेंगे वहीं बद्रीनाथ मंदिर के कपाट १० मई को खोले जाएंगे। उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह ११.३० पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट रोहिणी नक्षत्र में दोपहर १.१५ पर खोले जाएंगे। आपको बता दें कि चार धाम यात्रा हिंदूओं का एक प्रसिद्ध तीर्थ है।
उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयारी भी पूरी कर ली गई है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा।' प्रदेश के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा सभी सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। कपाट खुलने से पूर्व समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जायेंगी।
-केदारनाथ धाम में लगभग ३००० यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं पिछले साल की अगर बात करें तो चारधाम यात्रा पर ३.९९ लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम की यात्रा की थी और इस साल यहां इससे भी ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!