's stories
-
एशिया कप 2018 : टीम इंडिया ने हांगकांग को 26 रनों से दी मात शिखर धवन बने मैन ऑफ द मैच
एशिया कप के ग्रुप ए के पहले मैच में भारत ने शानदार पारी खेलते हुए हांगकांग को 26 रनों से मात दी। हांगकांग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
-
गोवा CM अस्वस्थ, कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा किया पेश,राजभवन पहुंचे विधायक
गोवा में कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के 14 विधायक सोमवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलने राजभवन पहुंचे. राज्यपाल के यहां मौजूद नहीं होने पर कांग्रेस का प्रतिनिधित्वमंडल सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली चिट्ठी वहीं छोड़कर आया.
-
साजन भानवाल ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई
भारत के साजन भानवाल ने स्लोवाकिया में चल रही जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में 77 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस स्पर्धा में वे स्वर्ण पदक जीतने से अब केवल एक कदम की दूरी पर है।
-
सील किए गए घर का ताला तोड़ने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर एमसीडी द्वार एक मकान में सील तोड़े जाने पर दर्ज की गई है। बता दें कि मनोज तीवारी पर आईपीसी की धारा 188, 461 और 465 डीएमसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-
साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के जीवन पर बन रही फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर साइना नेहवाल का किरदार निभाती नजर आएंगी।
-
मदन मोहन झा बिहार प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष नियुक्त किए गए
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मदन महोन झा को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष को भी नियुक्त किया गया हैं।
-
नमो ऐप के जरिए अब घर बैठे खरीदें ये सामान
नमो ऐप पर अब टी शर्ट, नोटबुक और स्टिकर जैसी कई चीजें बेची जा रही है। इसकी शुरुआत सोमवार को मोदी जी के 68वें जन्म दिन पर की गई। इससे जुटाई गई राशि को स्वच्छ गंगा मिशन पर खर्च किया जाएगा।
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर इज़ाफ़ा
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ती कमतों का सबसे ज्यादा असर देश की आम जनता पर पड़ रहा है। जनता सरकार से कीमतों पर लगाम लगाने की गुजारिश कर रही है, तो वहीं सरकार की तरफ से इसपर राहत देने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
-
‘भविष्य का भारत’ नामक कार्यक्रम पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज संघ और हिंदुत्व के रिश्ते पर करेंगे चर्चा
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा संघ ने तीन दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया है। जिसका नाम भविष्य का भारत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण रखा गया है। इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां शामिल है।
-
35-40 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल बेंचना चाहते है बाबा राम देव, सरकार से मांगी इजाजत
योग गुरु बाबा रामदेव ने मोदी सरकार से देश में पेट्रोल और डीजल बेचने की इजाजत मांगी है। बाबा राम देव ने कहा है कि अगर उन्हे सरकार इजाजत देती है तो वह महज 35 से 40 रुपये प्रति लीटर पर पेट्रोल-डीजल बेचेंगे।
-
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, देना, विजया और बैंक ऑफ बड़ौदा का होगा विलय, बनेगा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक
सोमवार को तीन बैंकों-बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक का विलय करने का मोदी सरकार ने फैसला किया। इसकी घोषणा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की। यह निर्णय बैंकों की कर्ज देने की ताकत उबारने और आर्थिक वृद्धियों को गति देने के लिए सरकार ने उठाया है।
-
भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो शुरु, मंत्रोच्चार और कन्या पूजन से शुरू हुआ कारवां
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेस के चुनावी प्रचार कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत रैली के माध्य से की।इस दौरान पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
