's stories
-
HPBOSE १०वीं और १२वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने १०वीं और १२वीं की परीक्षा की डेटशीट (Exam Date Sheet) जारी कर दी है। १२वीं की परीक्षा ६ मार्च २०१९से शुरू होकर २९ मार्च २०१९ तक चलेगी। जबकि १०वीं की परीक्षा ७ मार्च २०१९से शुरू होकर २० मार्च २०१९ को खत्म होगी।
-
'वंदे भारत' एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी ट्रेन १८
स्वदेश निर्मित ट्रेन १८ का नाम बदलकर वंदे भारत एक्सप्रेस कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत जल्द ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से संपर्क किया गया है। बिना इंजन की यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी तक का सफर ८ घंटे में पूरा करेगी।
-
गोवा विधानसभा का बजट सत्र २९ जनवरी से होगा आरंभ
गोवा विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत २९ जनवरी से होने जा रही है। यह सत्र तीन दिनों का होगा। इस दौरान लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर भी शिरकत करेंगे। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के भाषण से ही सत्र की शुरुआत की जाएगी।
-
भोपाल त्रासदी मामले में पीड़ितों को मुआवजा देने वाली याचिका पर अप्रैल में होगी सुनवाई - सुप्रीम कोर्ट
१९८४ में भोपाल में हुए गैस त्रासदी मामले में पीड़ितों के लिए ७४१३ करोड़ रुपये के अतिरिक्त मुआवजे की मांग वाली केंद्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अप्रैल में सुनवाई करने को तैयार हो गया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने २०१० में याचिका दायर कर उचित मुआवजे की मांग की थी।
-
BSF में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) BSF ने विभिन्न पदों पर आवेदन निकाले है। इच्छुक उम्मीदवार BSF की ऑफिशियल वेबसाइट www.bsf.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की आखरी तारिख २३ फरवरी २०१९ निधारित की गई है।
-
IRCTC घोटाला : लालू, राबड़ी और तेजस्वी को कोर्ट से मिली जमानत
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरजेडी प्रमुख लालूयादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव को सोमवार को जमानत दे दी है।
-
जन्मदिन विशेष: लाला लाजपत राय एक महान स्वतंत्रता सेनानी
लाला लाजपत राय उन क्रांतिकारी नेताओं में से एक थे जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रवाद का झंड़ा बुलंद किया था।
-
अभिनेता सोनू सूद को बीएमसी ने भेजा नोटिस, गैरकानूनी तरीके से चला रहे होटल
अभिनेता सोनू सूद को बीएमसी ने फटकार लगाते हुए नोटिस जारी किया है। सोनू सूध पर अपने घर में गैरकानूनी तरीके से होटल चलाने का आरोप है।
-
प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की होगी नीलामी, गंगा सफाई में खर्च होगी राशि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेट स्वरूप मिले स्मृति चिन्हों की नीलाम की शुरुआत रविवार से हो चुकी है। इन उपहारों से एकत्रित हुई राशि को केंद्र सरकार की योजना 'नमामि गंगे' में लगाया जाएगा।
-
प्रियंका के बाद क्या कांग्रेस में शामिल होंगे वरुण गांधी?
संजय गांधी के बेटे वरुण गांधी बीजेपी को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इन अटकलों के बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
-
ओडिशा में बीजेपी और आरएसएस पर जम कर बरसे राहुल
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे राहुल गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जम कर बरसे। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी को लगता है कि देश में वही एकमात्र संस्था है।
-
CG Vyapam Recruitment 2019: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इस सरकारी विभाग में निकली है भर्ती जल्द करें आवेदन
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार cgvyapam.choice.gov.in पर जाकर इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि ३ फरवरी निधारित की गई है।
