बढ़ते वजन को कम करता है अनानास, जाने इसको खाने के फायदे

Monday, May 25, 2026 | Last Update : 10:29 AM IST

सुर्खियां

बढ़ते वजन को कम करता है अनानास, जाने इसको खाने के फायदे

अनानास हमारे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद है। अनानास शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके साथ ही अनानास के सेवन से पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर होती हैं।
Oct 20, 2018, 3:16 pm ISTLifestyle & HealthAazad Staff
Pineapple
  Pineapple

अनानास का रोजाना सेवन  हमारे शरीर को कई तरह के फायदे देता है। ये बढ़ते वजन को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो हमारे पाचन शक्ति को बढ़ाता है।

अनानास में एंटी कैंसर एजेंट पाया जाता है जो कैंसर को दूर भगाता है। अनानास में ब्रोमलिन पाया जाता है। ब्रोमलिन ऐसा एंजाइम है जो जोड़ों के दर्द व सूजन को कम करता है।

-

अनानास में फाइबर होता है। इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है। इसके साथ ही बीटा केरोटिन, थाइमीन भी होता है जो कि हृदय के लिए अच्छा माना जाता है। अनानास में मैग्निशियम पाया जाता है जिससे हड्डियों और टिशूज में ताकत आती है। एक कप अनानास ज्यूस में 73 % मैग्निशियम पाया जाता है।  अनानास हड्डी को मजबूत करता है साथ ही ये शरीर में इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

और ये भी पढ़े : गाजर के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के बारे में जानें

अनानास का सेवन गठिया के रोग को भी दूर करने में असरदार साबित होता है। इसके जूस को नियमित रुप से पीने से सूजन दूर होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अनानास का इस्तेमाल तो फायदेमंद होता ही है साथ ही ये त्वचा को भी खूबसूरत और झुर्रियां रहित बनाता है।

...
-

Featured Videos!