विजय माल्या की लंदन में गिरफ्तारी

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 09:22 AM IST

सुर्खियां

विजय माल्या की लंदन में गिरफ्तारी

मनी लांड्रिंग मामले में विजय माल्या को मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार किया गया। बैंक से 9000 करोड़ का कर्ज लेकर फरार है।
Oct 4, 2017, 10:01 am ISTWorldAazad Staff
विजय माल्या
  विजय माल्या

शराब कारोबारी विजयसमाल्या को मंगलवार को लंदन में मनी लांड्रिंग मामले हिरासत में लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद माल्या को जमानत भी दे दी गई। मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। इससे पहले भी विजय माल्या को स्कोर्ट लैड़ से गिरफ्तार किया गया था। यहां भी कोर्ट में पेशी के बाद विजय माल्या को जमानत मिल गई थी।

गौरतलब है कि विजयमाल्या पर भारत में बैंको से 9000 करोड़ रुपए का कर्ज ना चुकाने का आरोप है इसके साथ ही माल्या को भारत में भगोड़ा करार कर दिया गया है।

-

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मामला दर्ज कराया था। ब्रिटेन की क्राउन प्रोसक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने मंगलवार को माल्या की जानकारी दी। जिसके बाद माल्या को गिरफ्तार किया गया। इसके कुछ घंटे बाद ही माल्या को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!