बुर्किना फासो में चर्च पर हमला, ६ लोगों की मौत

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:28 AM IST

सुर्खियां

बुर्किना फासो में चर्च पर हमला, ६ लोगों की मौत

अफ्रीकी के बुर्किनो फासो के एक चर्च में आतंकी हमला हुआ है। हमले में ६ लोगों की मौत हो गई है।इस हमले को बंदूकधारी हमलावरों ने अंजाम दिया।
May 13, 2019, 10:43 am ISTWorldAazad Staff
Terrorist
  Terrorist

उत्तरी बुर्किना फासो के दाब्लो में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने एक चर्च पर हमला कर पादरी और प्रार्थना कर रहे पांच अन्य लोगों की हत्या कर दी। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

दाब्लो के मेयर उस्माने जोंगो ने कहा, ‘‘प्रार्थना के दौरान सुबह करीब नौ बजे हथियारबंद लोगों ने चर्च पर हमला किया। लोगों ने जब वहां से भागने की कोशिश की तो उन्होंने उनपर गोलियां चलाईं।’’ जोंगो ने बताया कि सुरक्षा बलों के अनुसार करीब २०-३० हमलावर थे। उन्होंने कुछ लोगों को बंधक बना लिया।

-

इस आत्मघाति हमले को सुबह तकरीबन नौ बजे  अंजाम दिया गया। प्रार्थना के दौरान बंदूकधारी हमलावार कैथोलिक चर्च में घुस आए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।’’
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आसपास की दुकानों और एक स्वास्थ्य केंद्र को भी आग के हवाले कर दिया। बता दें कि पिछले ढ़ेह मही में बुर्किनो फासो में चर्चो पर यह तीसरा हमला है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!